इंडिया न्यूज, पटना:
BPSC Result 2021 : बिहार लोकसेवा आयोग की 65वीं परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। गौरव सिंह टॉपर बने हैं। चंदा भारती को दूसरा स्थान मिला है। तीसरे स्थान पर सुमित कुमार हैं। टॉप 10 में 2 छात्राओं ने जगह बनायी है। बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में एक बार फिर से इंजीनियरिंग सेवा के छात्रों का जलवा रहा है। अगर टॉप 10 की सूची को देखें तो इसमें 7 लड़के इंजीनियर सेवा के हैं। कुल 422 छात्रों को सफलता मिली है। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट की सूचना जारी कर दी है।
BPSC Result 2021
इस बार मेरिट लिस्ट में दो या अधिक उम्मीदवारों के कुल प्राप्तांक समान होने की स्थिति में मुख्य परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, मुख्य का प्राप्तांक समान होने पर वैकल्पिक (एच्छिक) विषय में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, वैकल्पिक (एच्छिक) विषय में अंक समान होने की अवस्था में जन्मतिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले उम्मीदवार व जन्मतिथि समान होने पर जिस उम्मीदवार का नाम देवनागरी लिपी में वर्णमाला के अनुसार पहले आता हो, उन्हें मेरिट में ऊपर रखा गया है।
बीपीएससी की 65वीं प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के 14 विभागों में कुल 423 रिक्त पद भरे जाएंगे। 423 पदों में से, 186 अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, 41 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। 53,6,68 और 59 क्रमश: एससी, एसटी, ईबीसी और पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षित हैं। एफएफडी के लिए 06 और विकलांगों के लिए 14 पद आरक्षित हैं। (BPSC Result 2021)
Connect With Us : Twitter Facebook