Education Budget 2026 Content Creator Lab in Schools and Colleges: सरकार ने शिक्षा और डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब की घोषणा की है. साथ ही हेल्थ, स्किल और रोजगार के नए अवसर भी पेश किए.
Education Budget 2026 Content Creator Lab in Schools and Colleges: सरकार ने शिक्षा और डिजिटल स्किल्स को नई दिशा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने की घोषणा की गई है. इस पहल का उद्देश्य छात्रों को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर उन्हें डिजिटल युग की जरूरतों के अनुसार रचनात्मक और आत्मनिर्भर बनाना है. इसके साथ ही सरकार ने स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार सृजन को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं. इन प्रस्तावों का मकसद न सिर्फ हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करना है, बल्कि युवाओं के लिए नए करियर विकल्प और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाना भी है.
बजट 2026-27 में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है. इससे पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी. इन संस्थानों के जरिए रिसर्च, मेडिकल एजुकेशन और मरीजों की बेहतर देखभाल को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके साथ ही, वेलनेस और योग सेवाओं को विस्तार देने के लिए करीब 1.5 लाख केयरगिवर्स को ट्रेनिंग देने की योजना है. इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि भारत की वेलनेस इंडस्ट्री को भी वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है.
स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सरकार ने ऑप्टोमेट्री, एनेस्थीसिया, एप्लाइड साइकोलॉजी और बिहेवियरल हेल्थ समेत 10 नए एलाइड हेल्थ डिसिप्लिन शुरू करने का प्रस्ताव किया है. सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 1 लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (AHP) को प्रशिक्षित करना है. इससे हॉस्पिटल्स, क्लीनिक्स और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर्स में कुशल मानव संसाधन की कमी को दूर किया जा सकेगा.
बजट 2026-27 में नेचुरल फाइबर स्कीम, टेक्सटाइल विस्तार और रोजगार योजना, और राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम का भी प्रस्ताव रखा गया है. इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और कारीगर समुदायों को सशक्त बनाना, लोकल प्रोडक्शन को बढ़ावा देना और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करना है.
रचनात्मक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने भारत के पूर्वी क्षेत्र में एक नए डिजाइन संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव रखा है. इससे फैशन, टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट और इंडस्ट्रियल डिजाइन जैसे क्षेत्रों में स्किल डेवलपमेंट को गति मिलेगी.
सरकार ICAI, ICSI और ICMAI जैसे प्रोफेशनल निकायों को शॉर्ट-टर्म मॉड्यूलर कोर्स और प्रैक्टिकल टूल्स विकसित करने में सहायता करेगी. इसका मकसद टियर 2 और टियर 3 शहरों में कॉर्पोरेट-रेडी प्रोफेशनल्स का मजबूत पूल तैयार करना है.
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…
Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…
Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…
Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…