Live
Search
Home > Education > CAT MBA IIM Course: एमबीए की पढ़ाई यहां से की तो करियर की टेंशन खत्म! टॉप कंपनियों में मिलती है शानदार नौकरी

CAT MBA IIM Course: एमबीए की पढ़ाई यहां से की तो करियर की टेंशन खत्म! टॉप कंपनियों में मिलती है शानदार नौकरी

CAT MBA IIM Course: ग्रेजुएशन के बाद MBA का सपना देखने वाले छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल सही IIM चुनने का होता है, क्योंकि CAT क्लियर करने के बाद भी हर कोई ऐसे कॉलेज की तलाश करता है जहां प्लेसमेंट भरोसेमंद हों.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 8, 2026 15:26:40 IST

Mobile Ads 1x1

CAT MBA IIM Course: ग्रेजुएशन के बाद ज़्यादातर युवा MBA को करियर की अगली बड़ी सीढ़ी मानते हैं. उनका सपना होता है ऐसे कॉलेज में पढ़ना, जहां से टॉप कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट मिले. इसी वजह से IIMs अधिकांश छात्रों की पहली पसंद बनते हैं. हालांकि, IIM में दाखिले के लिए CAT परीक्षा पास करना ज़रूरी होता है, लेकिन यहीं चिंता खत्म नहीं होती. CAT क्लियर करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि किस IIM से MBA करने पर नामी कंपनियों में नौकरी मिलने के मौके सबसे ज़्यादा होते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक खास IIM के बारे में बता रहे हैं, जो प्लेसमेंट के मामले में लगातार भरोसेमंद साबित हुआ है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) ने PGP क्लास ऑफ 2026 के लिए अपने फाइनल प्लेसमेंट प्रोसेस का दूसरा क्लस्टर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. यह प्रक्रिया शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें अलग-अलग सेक्टर्स की 29 प्रतिष्ठित कंपनियों ने छात्रों को जॉब ऑफर दिए.

छह सेक्टर ग्रुप में बांटे गए रिक्रूटर्स

क्लस्टर-2 में शामिल रिक्रूटर्स को छह प्रमुख सेक्टर ग्रुप्स में विभाजित किया गया था. इनमें निम्नलिखित शामिल है.

एडवरटाइजिंग और मीडिया
ग्रुप कंपनियां
कंज्यूमर गुड्स
कंज्यूमर सर्विसेज़
फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर
रिटेल B2B और B2C

कंज्यूमर गुड्स सेगमेंट में हिंदुस्तान यूनिलीवर और प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल रहीं. खास बात यह रही कि बर्जर पेंट्स ने पहली बार IIM अहमदाबाद के फाइनल प्लेसमेंट में भाग लिया.

ग्रुप कंपनियों की मजबूत मौजूदगी

ग्रुप कंपनियों के सेक्टर में आदित्य बिड़ला ग्रुप, रिलायंस ग्रुप और टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज़ ने सक्रिय भागीदारी दिखाई. इसके अलावा गोदरेज और मुरुगप्पा ग्रुप भी इस क्लस्टर का हिस्सा बने. इस सेगमेंट में एस्सार ग्रुप सबसे ज्यादा ऑफर देने वाली कंपनी के रूप में उभरा.

फार्मा, हेल्थकेयर और रिटेल में बढ़ी भागीदारी

फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर ग्रुप में भारत सीरम और सन फार्मा जैसी जानी-मानी कंपनियां शामिल थीं, जबकि लीफोर्ड हेल्थकेयर ने पहली बार फाइनल प्लेसमेंट में एंट्री ली. रिटेल B2B और B2C सेक्टर में इस साल भागीदारी में खास बढ़ोतरी देखने को मिली. डॉट एंड की और नायका जैसी कंपनियां, अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे स्थापित रिक्रूटर्स के साथ नजर आईं.

इंटरनेशनल कंपनियों ने भी दिया मौका

क्लस्टर-2 में इंटरनेशनल रिक्रूटर्स की मौजूदगी ने प्लेसमेंट प्रोसेस को और खास बना दिया. दुबई की DAMAC और टोक्यो की फास्ट रिटेलिंग जैसी वैश्विक कंपनियों ने IIM अहमदाबाद के छात्रों को ऑफर दिए.

आगे की प्लेसमेंट प्रक्रिया

फाइनल प्लेसमेंट प्रोसेस का तीसरा क्लस्टर 9 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा. इससे पहले 3 फरवरी को हुए पहले क्लस्टर में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) सबसे बड़ा रिक्रूटर बनकर उभरा था. इसके अलावा, PGP समर प्लेसमेंट भी तीन क्लस्टर में आयोजित किए गए थे, जिसमें 410 छात्रों को ऑफर मिले और 165 से अधिक कंपनियों ने 230 से ज्यादा रोल्स के लिए भागीदारी की.

MORE NEWS

Home > Education > CAT MBA IIM Course: एमबीए की पढ़ाई यहां से की तो करियर की टेंशन खत्म! टॉप कंपनियों में मिलती है शानदार नौकरी

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 8, 2026 15:26:40 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS