CBSE 10th Result 2026 Time: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं (सेशन 1) के रिजल्ट जारी करने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट इसी महीने आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर घोषित किए जा सकते हैं. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके आसानी से अपना स्कोर देख पाएंगे. इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें.
इस साल CBSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा की शुरुआत मैथमैटिक्स स्टैंडर्ड पेपर से हुई थी. सभी एग्जाम एक ही शिफ्ट में आयोजित किए गए, जो सुबह 10:30 बजे शुरू होते थे. परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से देशभर में संपन्न हुई. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://results.cbse.nic.in/ के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
CBSE 10वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक?
CBSE Board की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
“CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
छात्र चाहें तो भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.
क्या है CBSE का टू-बोर्ड एग्जाम सिस्टम?
इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं के लिए एक नया टू-बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू किया है. इसके तहत:
- पहला बोर्ड एग्जाम (सेशन 1) फरवरी-मार्च में आयोजित किया गया
- दूसरा बोर्ड एग्जाम (सेशन 2) 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा
पहले एग्जाम में बैठना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य था, जबकि दूसरा एग्जाम वैकल्पिक है. इसका उद्देश्य छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का दूसरा मौका देना है.
कौन दे सकता है दूसरा एग्जाम?
- छात्र जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अधिकतम 3 विषयों में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं.
- दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा जाएगा और वे भी इस एग्जाम में बैठ सकते हैं.
- हालांकि, तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्र इस मौके के लिए योग्य नहीं होंगे.
फाइनल रिजल्ट कैसे होगा तय?
CBSE दोनों परीक्षाओं में से बेहतर स्कोर को फाइनल रिजल्ट के लिए मान्यता देगा. यानी अगर छात्र दूसरे एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो वही अंक अंतिम परिणाम में शामिल किए जाएंगे. CBSE का यह नया सिस्टम छात्रों के लिए राहत भरा कदम है, क्योंकि अब उन्हें अपने प्रदर्शन को सुधारने का अतिरिक्त मौका मिलता है.