CTET Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 सेशन की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब CTET 2026 आंसर की का इंतजार कर रहे हैं. प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे और अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा पाएंगे.
हालांकि बोर्ड ने अभी तक प्रोविजनल आंसर की जारी करने की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2026 के पहले सप्ताह में इसे जारी किया जा सकता है.
पिछले वर्षों का ट्रेंड: कब जारी हुई थी CTET Answer Key
पिछले कुछ सालों के आंकड़ों से पता चलता है कि CBSE आमतौर पर परीक्षा के लगभग 17–18 दिन बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करता है. उदाहरण के तौर पर:
जनवरी 2024 सेशन: परीक्षा 21 जनवरी को हुई और आंसर की 7 फरवरी को जारी हुई (17 दिन बाद)
जुलाई 2024 सेशन: परीक्षा 7 जुलाई को हुई और आंसर की 24 जुलाई को जारी की गई (17 दिन बाद)
दिसंबर 2024 सेशन: परीक्षा 14–15 दिसंबर को हुई और आंसर की 1 जनवरी 2025 को जारी हुई (लगभग 17–18 दिन बाद)
इसी पैटर्न के अनुसार, फरवरी 2026 सेशन की आंसर की मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है.
CTET 2026 परीक्षा का विवरण
CTET फरवरी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देश के 132 शहरों में पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए लगभग 25.30 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. बिहार में दो परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी कारणों से पेपर-2 की परीक्षा नहीं हो सकी थी. इनमें वैशाली (हाजीपुर) स्थित दो सेंटर शामिल थे। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 1 मार्च 2026 को पुनः परीक्षा आयोजित की गई.
CTET Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड
CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी.
इसे PDF फाइल में डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.
आंसर की के साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी, जिससे वे अपने उत्तरों की तुलना कर सकें.
आंसर की पर ऑब्जेक्शन कैसे करें
यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में कोई त्रुटि लगती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है. CBSE प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस लेता है. भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.
CTET 2026 मार्किंग स्कीम
CTET परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं और हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है. खास बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती. इसका मतलब है कि गलत उत्तर देने पर अंक नहीं कटते, इसलिए सभी प्रश्नों का प्रयास करना उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.