CTET Answer Key 2026 Date: अगर आपने इस साल CTET फरवरी 2026 परीक्षा दी है, तो आंसर की का इंतजार स्वाभाविक है. फिलहाल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी नहीं की है. हालांकि, उम्मीद है कि इसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ के जरिए भी सीटीईटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी आंसर की देख सकते हैं. जैसे ही आंसर की जारी होगी, उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा पाएंगे. CTET फरवरी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देशभर के 140 शहरों में आयोजित की गई थी.
परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी. यह परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी. हजारों अभ्यर्थियों ने इस राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में हिस्सा लिया था.
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को 2–3 दिनों का समय दिया जाएगा, ताकि वे किसी भी उत्तर पर आपत्ति (चैलेंज) दर्ज कर सकें. यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर से आपत्ति है, तो उसे प्रति प्रश्न 1000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देनी होगी.
केवल तय समय सीमा के भीतर किए गए पेड चैलेंज पर ही विचार किया जाएगा.
बिना फीस जमा किए गए चैलेंज स्वीकार नहीं होंगे.
ईमेल, लेटर या अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.
इसलिए, सही प्रक्रिया का पालन करना बेहद जरूरी है.
CTET Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड
CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुलेगा जिसमें अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
उत्तरों का मिलान करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें.
भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.
क्यों जरूरी है आंसर की चेक करना?
CTET आंसर की उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का आकलन करने का अवसर देती है. इससे संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने और किसी गलती की स्थिति में समय पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलता है. ताजा अपडेट और डायरेक्ट लिंक के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.