<
Categories: Education

CTET Answer Key 2026 Date: सीटीईटी आंसर की को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होगी जारी

CTET 2026 Answer Key Date: अगर आपने CTET फरवरी 2026 परीक्षा दी है, तो प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे होंगे. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक ctet.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

CTET Answer Key 2026 Date: अगर आपने इस साल CTET फरवरी 2026 परीक्षा दी है, तो आंसर की का इंतजार स्वाभाविक है. फिलहाल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी नहीं की है. हालांकि, उम्मीद है कि इसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ के जरिए भी सीटीईटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी आंसर की देख सकते हैं. जैसे ही आंसर की जारी होगी, उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा पाएंगे. CTET फरवरी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देशभर के 140 शहरों में आयोजित की गई थी. 

परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी. यह परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी. हजारों अभ्यर्थियों ने इस राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में हिस्सा लिया था.

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को 2–3 दिनों का समय दिया जाएगा, ताकि वे किसी भी उत्तर पर आपत्ति (चैलेंज) दर्ज कर सकें. यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर से आपत्ति है, तो उसे प्रति प्रश्न 1000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देनी होगी.

केवल तय समय सीमा के भीतर किए गए पेड चैलेंज पर ही विचार किया जाएगा.
बिना फीस जमा किए गए चैलेंज स्वीकार नहीं होंगे.
ईमेल, लेटर या अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.
इसलिए, सही प्रक्रिया का पालन करना बेहद जरूरी है.

CTET Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुलेगा जिसमें अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
उत्तरों का मिलान करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें.
भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.

क्यों जरूरी है आंसर की चेक करना?

CTET आंसर की उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का आकलन करने का अवसर देती है. इससे संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने और किसी गलती की स्थिति में समय पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलता है. ताजा अपडेट और डायरेक्ट लिंक के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:45:01 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST