Live
Search
Home > Education > CBSE Paper Leak: सीबीएसई पेपर क्या हो गया है लीक? जानिए यहां इसकी सच्चाई, बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

CBSE Paper Leak: सीबीएसई पेपर क्या हो गया है लीक? जानिए यहां इसकी सच्चाई, बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

CBSE Board Paper: सीबीएसई बोर्ड ने पेपर लीक की अफवाहों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. इसके बारे में नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: 2026-02-19 14:37:44

Mobile Ads 1x1

CBSE Paper Leak Advisory: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने हाल ही में फेक न्यूज़ और क्वेश्चन पेपर सर्कुलेशन के दावों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें बिल्कुल गलत और भ्रामक हैं.

CBSE ने पेरेंट्स, स्टूडेंट्स, स्कूल और सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स से अपील की है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना वेरिफाइड खबरों या अफवाहों में न फंसें और सतर्क रहें. बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि सभी एग्जाम को सुरक्षित, आसान और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं.

बोर्ड का ऑफिशियल स्टेटमेंट

ऑफिशियल नोटिस में बोर्ड ने लिखा है कि बोर्ड सभी स्टेकहोल्डर्स को भरोसा दिलाता है कि पिछले सालों की तरह बोर्ड के एग्जाम को आसानी से, सुरक्षित और फेयर तरीके से कराने के लिए पुख्ता इंतज़ाम और सख्त कदम उठाए गए हैं. गलत जानकारी फैलाने या एग्जाम प्रोसेस में रुकावट डालने की किसी भी कोशिश से बोर्ड लागू नियमों और रेगुलेशन के अनुसार सख्ती से निपटेगा.

बोर्ड ने यह भी कहा कि असली जानकारी, क्लैरिफिकेशन और ऑफिशियल अपडेट्स के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें या संबंधित CBSE रीजनल ऑफिस/हेडक्वार्टर, नई दिल्ली से संपर्क करें.

CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 का शेड्यूल

CBSE के अनुसार, क्लास 10 का बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेगा, जबकि क्लास 12 का बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा. एग्जाम दोनों ही क्लासेज के लिए एक ही शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होंगे. आज, क्लास 10 के लिए कोई एग्जाम नहीं है, जबकि क्लास 12 के छात्रों के लिए इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, डांस, हॉर्टिकल्चर और कॉस्ट अकाउंटिंग के पेपर आयोजित किए जाएंगे.

स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए सुझाव

CBSE ने सभी स्टूडेंट्स और पेरेंट्स से अपील की है कि वे केवल ऑफिशियल स्रोतों से ही जानकारी लें. किसी भी अफवाह या फेक न्यूज़ पर ध्यान न दें, ताकि परीक्षा का माहौल शांत और सुरक्षित बना रहे. बोर्ड का यह कदम परीक्षा की ईमानदारी और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें और एग्जाम के दौरान किसी भी प्रकार की गुमराह करने वाली खबरों से प्रभावित न हों.

MORE NEWS

Home > Education > CBSE Paper Leak: सीबीएसई पेपर क्या हो गया है लीक? जानिए यहां इसकी सच्चाई, बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

Written By: Munna Kumar
Last Updated: 2026-02-19 14:37:44

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS