CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक results.cbse.nic.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं.
CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है.
CBSE 10th Result 2026 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. करीब 25 लाख छात्र CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इस सप्ताह के भीतर सेशन 1 के नतीजे जारी कर सकता है. हालांकि, अभी तक CBSE की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इस साल CBSE ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव करते हुए कक्षा 10वीं के लिए दो सेशन का विकल्प रखा है. दूसरा सेशन मई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र अपने तीन विषयों तक के स्कोर को सुधार सकते हैं. इसी वजह से पहले सेशन के परिणाम जल्दी घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है, ताकि छात्रों को री-एग्जाम की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.
CBSE 2026 बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर अप्रैल तक चलीं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल को खत्म हुईं. इस बार देशभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर 43 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें लगभग 25 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 18.5 लाख छात्र कक्षा 12वीं के शामिल हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने परिणाम कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे, जैसे:
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. साथ ही, स्क्रीन पर दिखाया गया सिक्योरिटी पिन भी भरना आवश्यक होगा.
रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद छात्रों की डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट DigiLocker पर उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे छात्रों को दस्तावेज़ प्राप्त करने में आसानी होगी और फिजिकल कॉपी का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा.
पिछले वर्ष CBSE ने कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम 13 मई को जारी किए थे. इस साल भी परिणाम मई के मध्य तक आने की संभावना है, लेकिन दो सेशन सिस्टम के कारण समय थोड़ा अलग हो सकता है.
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों का इंतज़ार अब अंतिम चरण में है. बोर्ड किसी भी समय आधिकारिक तारीख घोषित कर सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपडेट चेक करते रहें.
Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…
Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि…
Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…
सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…