<
Categories: दिल्ली

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR के 4 करोड़ लोगों पर आसमान से बरसेगी ‘आफत’, हवाएं बढ़ाएंगी ‘खौफ’

Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की परेशान सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को दिनभर बढ़ी रहेगी.

Delhi Weather Today 13 April 2026 : पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में पिछले एक पखवाड़ से मिल रही राहत अब खत्म हो गई है. दिल्ली-एनसीआर के 4 करोड़ लोग अब भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाए. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को सुबह से ही गर्मी महसूस हो रही है. सुबह मॉर्निंग वॉक लिए निकले लोग पसीने से तर नजर आए. यहां तक कि दफ्तरों और अन्य कामों के लिए घरों से निकले लोग भी गर्मी से मुकाबला करते दिखे. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को पूरे दिन मौसम साफ रहेगा.  इस दौरान सुबह के बाद से सतही हवाएं 15 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी. हवाओं की रफ्तार बढ़कर 35 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. ऊपर से आसमान से आग बरसाती धूप भी लोगों की मुसीबत बढ़ाएगी.

तेज हवाएं बढ़ाएंगी टेंशन

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से तेज हवाओं के तेज धूप  ने संकेत दे दिया है कि मौसम अब खराब ही रहने वाला है. IMD के मुताबिक, दिल्ली के  पीतमपुरा और प्रगति मैदान के अलावा चांदनी चौक, पूसा, जहांगीरपुरी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी और नजफगढ़ समेत कई स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी.  

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौमस

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ बेअसर हो चुका है. ऐसे में यहां पर बारिश नहीं होगी. IMD के मुताबिक, आगामी सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद) में   सुबह के दौरान तेज हवाएं चलेंगीं. राहत का यह दौरान सुबह के बाद यानी दोपहर तक खत्म हो जाएगा. सोमवार को दोपहर में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 

क्या रहेगा दिल्ली में तापमान

दिल्ली में सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा. तेज धूप और गर्मी लोगों की मुसीबत बढ़ाएगी. IMD के मुताबिक, 4–5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3–6°C की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में भी अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा होगा. गर्मी बढ़ने के साथ दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल की तीसरे सप्ताह में लू चलने लगे तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए. इस बार अधिक गर्मी का इशारा मौसम विभाग की ओर से भी किया गया है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST