CMAT Admit Card 2026 Released: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक cmat.nta.nic.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट देख सकते हैं.
CMAT Admit Card 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड सीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज़ है, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड करना और सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://examinationservices.nic.in/AdmitCard के जरिए भी CMAT 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं.
CMAT की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाए.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CMAT Admit Card 2026 लिखा हो.
लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड की सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें और उसे डाउनलोड करें.
भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए इसकी प्रिंटआउट लेकर रखें.
CMAT 2026 परीक्षा 25 जनवरी, 2026 को आयोजित होगी। यह एक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) है और सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए अधिकतम 400 अंक निर्धारित हैं.
प्रत्येक सही उत्तर के लिए: 4 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए: 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग
अनुत्तरित प्रश्नों के लिए: अंक नहीं
प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी होगा।
CMAT परीक्षा तीन घंटे की है और इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की विभिन्न क्षमताओं का आकलन करना है. परीक्षा में शामिल सेगमेंट हैं:
क्वांटिटेटिव टेक्नीक और डेटा इंटरप्रिटेशन
लॉजिकल रीजनिंग
लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन
जनरल अवेयरनेस
इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप
यह परीक्षा 2026-27 में मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की योग्यता और क्षमता का मूल्यांकन करती है.
CMAT 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना उम्मीदवारों के लिए पहला और सबसे जरूरी कदम है. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और जानकारी बुलेटिन को ध्यान से पढ़ना और सभी निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है. अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार CMAT की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.
Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…
Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…
UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Udta Teer Day 4 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म…
Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…