CMAT Result 2026 Declared: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) का इंतजार कर रहे लाखों मैनेजमेंट अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cmat.nta.nic.in/ के जरिए भी सीएमएटी 2026 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. फिलहाल NTA ने CMAT 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज की थी, उनकी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की गई है.
CMAT Result 2026 ऐसे करें चेक
CMAT की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध “CMAT Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
सबमिट करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या डाउनलोड कॉपी सुरक्षित रखें.
📢 Results Declared!
The CMAT 2026 results have been officially announced by the National Testing Agency under the Ministry of Education.
📝 Candidates can now check their scorecards at:
🔗 https://t.co/GLDUaPzod5📌 Login using your Application Number & Password to access… pic.twitter.com/7VQiR1JBZE
— National Testing Agency (@NTA_Exams) February 18, 2026
CMAT 2026 परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम
इस वर्ष CMAT परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी. प्रश्न पत्र का माध्यम इंग्लिश था.
कुल प्रश्नों की संख्या: 100
अधिकतम अंक: 400
प्रत्येक प्रश्न: 4 अंक
सही उत्तर: +4 अंक
गलत उत्तर: -1 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
अनुत्तरित प्रश्न: कोई अंक नहीं
नेगेटिव मार्किंग के कारण कई उम्मीदवारों ने रणनीति के साथ प्रश्नों का चयन किया. इसलिए फाइनल स्कोर केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि समय प्रबंधन और निर्णय क्षमता पर भी निर्भर करता है.
आगे क्या?
CMAT स्कोर देशभर के AICTE-मान्यता प्राप्त मैनेजमेंट संस्थानों में MBA और PGDM कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए मान्य होता है. रिजल्ट घोषित होने के बाद विभिन्न कॉलेज अपनी कट-ऑफ और चयन प्रक्रिया की घोषणा करेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें. CMAT 2026 का रिजल्ट आपके मैनेजमेंट करियर की अगली दिशा तय करेगा, इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.