Live
Search
Home > Education > CTET Admit Card 2026 Released: सीटीईटी एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी, यहां से कर पाएंगे डाउनलोड

CTET Admit Card 2026 Released: सीटीईटी एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी, यहां से कर पाएंगे डाउनलोड

CTET Admit Card 2026 Date: CBSE बोर्ड जल्द ही सीटीईटी का एडमिट कार्ड आज किसी भी समय जारी कर सकता है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीधे इस लिंक ctet.nic.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: 2026-02-05 09:58:24

Mobile Ads 1x1

CTET Admit Card 2026 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे ऑनलाइन माध्यम से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ के माध्यम से भी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए भी आसानी से एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं. CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा देशभर के 140 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, जिसमें पेपर-II सुबह और पेपर-I दोपहर की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा.

CTET Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाए.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CTET Admit Card 2026 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे सेव करें.

CTET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद क्या करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है. किसी भी प्रकार की गलती होने पर परीक्षा में बैठने में परेशानी आ सकती है.

CTET एडमिट कार्ड 2026 में इन बातों की जरूर करें जांच

उम्मीदवार का नाम और माता-पिता का नाम
नाम की स्पेलिंग और माता-पिता का नाम आवेदन फॉर्म के अनुसार सही होना चाहिए.

पेपर कॉम्बिनेशन
यह सुनिश्चित करें कि आपने जिन पेपर्स (पेपर-I, पेपर-II या दोनों) के लिए आवेदन किया था, वही एडमिट कार्ड में दर्ज हों.

फोटो की स्पष्टता
एडमिट कार्ड पर लगी फोटो आपकी ही होनी चाहिए और साफ दिखाई देनी चाहिए। गलत फोटो होने पर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा.

सिग्नेचर की जांच
उम्मीदवार का हस्ताक्षर सही और स्पष्ट होना चाहिए.

परीक्षा केंद्र की जानकारी
परीक्षा केंद्र का नाम, पता और शिफ्ट टाइमिंग ध्यान से चेक करें.

गलती मिलने पर तुरंत करें संपर्क

यदि एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी कन्फर्मेशन पेज से अलग है या फोटो, सिग्नेचर अथवा अन्य विवरणों में कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके.

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम का रखें ध्यान

पेपर-II (सुबह की शिफ्ट): सुबह 7:30 बजे रिपोर्टिंग
सुबह 9:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा.

पेपर-I (शाम की शिफ्ट): दोपहर 12:30 बजे रिपोर्टिंग
दोपहर 2:30 बजे के बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी.

समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना बेहद जरूरी है, क्योंकि देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

MORE NEWS

Home > Education > CTET Admit Card 2026 Released: सीटीईटी एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी, यहां से कर पाएंगे डाउनलोड

Written By: Munna Kumar
Last Updated: 2026-02-05 09:58:24

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS