FAQ Explainer CTET Exam Cancellation: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) देशभर में टीचिंग करियर की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक अहम परीक्षा है. हालांकि, कभी-कभी कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों जैसे तकनीकी दिक्कतें, कानून-व्यवस्था की समस्या या प्राकृतिक कारणों की वजह से परीक्षा को कुछ चुनिंदा सेंटर्स पर रद्द करना पड़ता है. अभी हाल ही में बिहार में सीटीईटी 2026 की दो सेंटरों पर आयोजित परीक्षा को रद्द कर दी गई थी. ऐसे में उम्मीदवारों के मन में कन्फ्यूजन और चिंता होना स्वाभाविक है.
अगर आप भी सीटीईटी की परीक्षा में शामिल हुए हैं और इस तरह की बातें सुनकर कोई कन्फ्यूजन या चिंता है, तो इस आर्टिकल के माध्यम से CTET परीक्षा के आंशिक कैंसलेशन से जुड़े सभी अहम सवालों का आसान भाषा में जवाब जान सकते हैं.
जब CTET केवल कुछ सेंटर्स पर रद्द होता है तो क्या होता है?
जब CTET कुछ खास परीक्षा सेंटर्स पर रद्द किया जाता है, तो यह फैसला पूरी तरह से निष्पक्षता और उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है. यह कैंसलेशन सिर्फ़ उन्हीं सेंटर्स तक सीमित रहता है, जहां समस्या आई होती है. CBSE बाद में ऐसे सभी प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम (दोबारा परीक्षा) आयोजित करता है. बाकी सेंटर्स पर जिन उम्मीदवारों की परीक्षा सफलतापूर्वक हुई होती है, उनके पेपर सामान्य प्रक्रिया के तहत ही चेक किए जाते हैं.
क्या इससे दूसरे सेंटर्स या उम्मीदवार प्रभावित होते हैं?
किसी एक या कुछ सेंटर्स पर परीक्षा रद्द होने से दूसरे सेंटर्स के उम्मीदवारों पर कोई असर नहीं पड़ता. उनके लिए आंसर की, रिजल्ट और टाइमलाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाता. CBSE यह सुनिश्चित करता है कि प्रभावित उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा अलग से कराई जाए, ताकि देशभर के लाखों कैंडिडेट्स को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े.
क्या प्रभावित उम्मीदवारों को फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा?
ज़्यादातर मामलों में दोबारा रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं होती. जिन उम्मीदवारों की परीक्षा रद्द हुई होती है, वे अपने आप री-एग्जाम के लिए एलिजिबल माने जाते हैं. CBSE ऐसे उम्मीदवारों के लिए नई तारीख के साथ फ्रेश एडमिट कार्ड या ऑफिशियल नोटिस जारी करता है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ctet.nic.in, ईमेल और SMS अलर्ट पर नियमित नज़र रखें.
प्रभावित उम्मीदवारों के लिए ज़रूरी सलाह
अगर आपका CTET एग्जाम सेंटर प्रभावित हुआ था, तो इन बातों का ध्यान रखें:
घबराएं नहीं, CBSE हमेशा निष्पक्ष समाधान देता है
अपना एडमिट कार्ड और एप्लीकेशन नंबर सुरक्षित रखें
सिर्फ़ ऑफिशियल अपडेट्स पर भरोसा करें
दोबारा परीक्षा के लिए तैयारी और रिवीजन जारी रखें
CTET कैंसलेशन के नियम और प्रक्रिया
CBSE परीक्षा रद्द करने के लिए एक स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल फॉलो करता है. पहले सेंटर्स से रिपोर्ट वेरिफाई की जाती है, फिर ऑफिशियल नोटिस जारी किया जाता है. री-एग्जाम में सिलेबस, पैटर्न और मार्किंग स्कीम वही रहती है. री-एग्जाम के बाद, प्रभावित उम्मीदवारों का रिजल्ट भी मुख्य रिजल्ट लिस्ट में शामिल किया जाता है, ताकि सभी के साथ समान व्यवहार हो.
CTET परीक्षा का आंशिक रूप से रद्द होना तनावपूर्ण लग सकता है, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी तरह ट्रांसपेरेंट और कैंडिडेट-फ्रेंडली होती है. अगर आपका सेंटर प्रभावित हुआ है, तो आपको बिना किसी नुकसान के दूसरा मौका ज़रूर मिलेगा.