<
Categories: Education

CTET Result 2026 Date: सीटीईटी रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, आंसर की ctet.nic.in पर हुई जारी, ऐसे करें चेक

CBSE ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और OMR शीट जारी कर दी है. अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द ctet.nic.in पर जारी किया जा सकता है.

CTET Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 सत्र की प्रोविज़नल आंसर की और उम्मीदवारों की OMR रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. इसके बाद अब सबकी नजरें सीटीईटी रिजल्ट पर टिकी हुई है. बोर्ड जल्द ही सीटीईटी का रिजल्ट जारी कर सकता है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

बोर्ड द्वारा जारी की गई यह सुविधा उम्मीदवारों को परीक्षा में दिए गए अपने जवाबों को देखने और उन्हें प्रोविज़नल आंसर की से मिलाने का मौका देती है. इससे उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट से पहले अपने संभावित स्कोर का अनुमान भी लगा सकते हैं.

उम्मीदवार अब देख सकते हैं अपनी OMR रिस्पॉन्स शीट

CBSE ने आंसर की के साथ उम्मीदवारों की स्कैन की हुई OMR रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई है. इस शीट में परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा के दौरान मार्क किए गए सभी उत्तर दर्ज होते हैं. उम्मीदवार इस शीट को देखकर आसानी से यह समझ सकते हैं कि उन्होंने किन सवालों के जवाब सही दिए हैं और किनमें सुधार की जरूरत हो सकती है. यह प्रक्रिया पारदर्शिता बनाए रखने और उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का सही आकलन करने में मदद करती है.

गलत उत्तर पर उठा सकते हैं आपत्ति

अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविज़नल आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर संदेह है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को हर प्रश्न के साथ सटीक स्पष्टीकरण या प्रमाणित डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे. इसके साथ ही प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए बोर्ड द्वारा तय किया गया शुल्क भी जमा करना होगा. बोर्ड सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद ही फाइनल आंसर की जारी करेगा.

CTET Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर दिख रहे CTET February 2026 Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें.
स्क्रीन पर आपकी आंसर की और OMR रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी.
इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी रख लें.

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

जो उम्मीदवार आंसर की में किसी प्रश्न को चुनौती देना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें, क्योंकि यह भविष्य में संदर्भ के लिए उपयोगी हो सकता है. CBSE द्वारा सभी आपत्तियों की जांच के बाद ही अंतिम आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर CTET फरवरी 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST