Live
Search
Home > Education > CTET Result 2026 Time: सीटीईटी स्कोरकार्ड ctet.nic.in पर किसी भी समय हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CTET Result 2026 Time: सीटीईटी स्कोरकार्ड ctet.nic.in पर किसी भी समय हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CTET Result 2026 Time: सीटीईटी रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीधे इस लिंक ctet.nic.in के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: March 30, 2026 10:14:21 IST

Mobile Ads 1x1

CTET Result 2026 Time: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा CTET 2026 के रिज़ल्ट और फ़ाइनल आंसर-की जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है. आमतौर पर परीक्षा के 30 से 40 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें. जिन अभ्यर्थियों ने 7 और 8 फरवरी 2026 को परीक्षा दी थी, वे रिज़ल्ट जारी होने के बाद ctet.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

इस बार CTET रिज़ल्ट का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि कई प्राइमरी टीचर्स 31 मार्च की डेडलाइन से पहले प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे हैं. ऐसे में CBSE पर समय पर परिणाम घोषित करने का दबाव भी है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो.

CTET क्वालिफाइंग मार्क्स और रिज़र्वेशन में छूट

CTET परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं. हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है. यह छूट उन्हें शिक्षक बनने के अवसर को अधिक सुलभ बनाती है.

CTET रिज़ल्ट 2026 कैसे करें डाउनलोड

CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “Login: CTET Feb 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें.
अपनी रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड दर्ज करें.
स्क्रीन पर रिज़ल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

CTET 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल होंगी. इसमें परीक्षा का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, श्रेणी, पेपर की जानकारी, प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक और कुल अंक जैसी डिटेल्स दी जाएंगी. इसलिए डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी को ध्यान से जांचना जरूरी है.

परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें वे उम्मीदवार शामिल हुए जो कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी) और कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी) के शिक्षक बनना चाहते हैं. परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 मार्च 2026 को जारी की गई थी, जिसके बाद अब फाइनल आंसर-की और रिज़ल्ट का इंतजार है.

MORE NEWS