JNU CUET Admission 2026: जेएनयू ने शैक्षणिक सेशन 2026–27 के लिए ई-प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है. अगर आप भी यहां एडमिशन लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.
CUET JNU Admission 2026: जेएनयू ने ई-प्रॉस्पेक्ट्स जारी कर दी है. (फोटो साभार-प्रतीकात्मक तस्वीर)
JNU Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए अपना ई-प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है. इससे हजारों छात्रों के लिए दाखिले का रास्ता साफ हो गया है. इस बार भी विश्वविद्यालय ने विभिन्न ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को आधार बनाया है.
JNU के ग्रेजुएट प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को CUET (UG) 2026 परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा. BA (Hons) विदेशी भाषाएं, BSc आयुर्वेद जीवविज्ञान और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में दाखिला इसी स्कोर के आधार पर दिया जाएगा. वहीं, BTech में प्रवेश JEE Main 2026 के माध्यम से होगा, जो तकनीकी क्षेत्र में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण विकल्प है.
स्नातकोत्तर स्तर पर MA, MSc, MPH, MTech, PG डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिला CUET (PG) 2026 के स्कोर के आधार पर होगा. हालांकि, कुछ विशेष कार्यक्रमों जैसे MSc बायोटेक्नोलॉजी और MSc कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी के लिए GAT-B 2026 परीक्षा अनिवार्य है. इसके अलावा, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के MTech कोर्सेस में प्रवेश CCMT के जरिए केंद्रीकृत काउंसलिंग से होगा.
CUET परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को JNU के आधिकारिक पोर्टल पर अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद काउंसलिंग, दस्तावेज़ सत्यापन और फीस जमा करके सीट कन्फर्म करनी होगी. कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट कोर्स, सीटों की संख्या और आवेदन करने वाले छात्रों के आधार पर तय की जाएगी.
JNU ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन 1 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है. विदेशी छात्रों को अपने आवेदन फॉर्म डाक या ईमेल के माध्यम से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय में भेजने होंगे.
विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे CUET के परिणाम आने के बाद समय पर आवेदन करें और नियमित रूप से JNU की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें.
BJP candidate List 2026: बीजेपी ने आज सीट बंटवारे के समझौते को लेकर चल रही…
Atishi on Raghav Chadha: आतिशी ने कहा, "आज मैं राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा से एक…
NEET MBBS Admission: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एक महत्वपूर्ण एडवाइज़री जारी की है. विदेशों…
AIMIM leader Arrest: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भड़की हिंसा ने राज्य की राजनीति…
Why periods delayed in March: मासिक धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड तेजी…
Chhattisgarh News: दुर्ग शहर के मालवीय नगर गार्डन से एक स्कूली छात्र और छात्रा का…