<

स्कूली छात्र-छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दुर्ग के मालवीय नगर गार्डन में हुई घटना, पुलिस ने की कार्रवाई

Chhattisgarh News: दुर्ग शहर के मालवीय नगर गार्डन से एक स्कूली छात्र और छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मोहल्ले के निवासी बताते हैं कि गार्डन में खुलेआम ऐसी गतिविधियां चल रही थीं. सुनसान जगह होने के कारण युवा अक्सर यहां इकट्ठा हो जाते थे, जिससे परिवारों को असुविधा हो रही थी.

Chhattisgarh News: दुर्ग शहर के मालवीय नगर गार्डन से एक स्कूली छात्र और छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस घटना ने इलाके वासियों में आक्रोश पैदा कर दिया. 

स्थानीय लोग लंबे समय से गार्डन में होने वाली ऐसी हरकतों से परेशान थे. मोहल्ले के निवासी बताते हैं कि गार्डन में खुलेआम ऐसी गतिविधियां चल रही थीं. सुनसान जगह होने के कारण युवा अक्सर यहां इकट्ठा हो जाते थे, जिससे परिवारों को असुविधा हो रही थी. 

वायरल वीडियो से बढ़ा मामला

वायरल वीडियो के बाद मामला तूल पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने मोहननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्र और छात्रा को थाने में लाया. दोनों नाबालिग होने के कारण उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया. इसके बजाय, बच्चों के माता-पिता को बुलाया गया और उन्हें समझाया गया. पुलिस ने परिवारों को ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी तथा भविष्य में सावधानी बरतने को कहा.

विश्व हिंदू परिषद ने भी जताई आपत्ति

विश्व हिंदू परिषद ने भी इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई. संगठन ने इसे सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की. वीएचपी नेताओं का कहना था कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी बेअदबी स्वीकार नहीं की जाएगी. घटना के बाद पुलिस ने पार्क और आसपास के सुनसान क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है. अब नियमित गश्त के जरिए ऐसी घटनाओं पर नजर रखी जा रही है. स्थानीय निवासियों ने इस कदम का स्वागत किया है. उनका कहना है कि इससे इलाके में शांति बहाल होगी.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Saurabh Mahajan Bharat Ki Shaan Award: ‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

Saurabh Mahajan Bharat Ki Shaan Award: नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को…

Last Updated: October 27, 2026 13:51:30 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST

Shahnawaz Hussain’s Son Wedding Guest List: कांग्रेस विधायक की बेटी बनी BJP के दिग्गज नेता की बहू! निकाह में जुटे बड़े नेता, जानें कौन हैं दूल्हा-दुल्हन?

Shahnawaz Hussain's Son Wedding Guest List: हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां…

Last Updated: October 27, 2026 13:21:33 IST

अब आएगा लॉरेंस का दिमाग ठिकाने! 200 सीरियल किलर और आतंकी; भारत की सबसे खतरनाक जेल में रहेगा गैंगस्टर

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक 'दो सौ खोली'…

Last Updated: October 27, 2026 12:34:45 IST

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: पहले घर पर चलाई गोलियां, फिर कार को बनाया निशाना! भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के साथ क्या हुआ?

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर सुबह…

Last Updated: October 27, 2026 12:13:31 IST

King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…

Last Updated: October 27, 2026 11:17:01 IST