<
Categories: Education

CUET UG 2026 New Notice: सीयूईटी यूजी में बड़ा बदलाव, NTA ने री-अलोकेशन नियम बदले, छात्रों में बढ़ा भ्रम

NTA ने CUET UG 2026 के री-अलोकेशन नियमों में बदलाव किया है, जिससे परीक्षा शहर चयन प्रक्रिया सीमित हो गई है और छात्रों में भ्रम की स्थिति बन गई है.

CUET UG 2026 New Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 को लेकर परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट से जुड़ी प्रक्रिया में एक बार फिर अहम बदलाव किया है. पहले जहां री-अलोकेशन विंडो के तहत छात्रों को अपने परीक्षा शहर और स्लॉट बदलने का विकल्प दिया गया था, वहीं अब इस प्रक्रिया को सीमित कर दिया गया है. इस बदलाव के बाद देशभर के लाखों अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति देखने को मिली है.

5 मई को जारी नोटिस में NTA ने कहा था कि जिन उम्मीदवारों को उनकी पसंद के शहर में परीक्षा केंद्र नहीं मिला है, वे 7 मई रात 11:50 बजे तक cuet.nta.nic.in पर जाकर नए शहर का विकल्प चुन सकते हैं. यह प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर तय की गई थी, जिसमें खाली सीटों के आधार पर नए परीक्षा शहर आवंटित किए जाने थे.

हालांकि, अगले ही दिन यानी 6 मई को जारी नए नोटिस में इस नियम को संशोधित कर दिया गया. अब उम्मीदवार केवल अपने राज्य और शहर में बदलाव के लिए ही आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही परीक्षा की तारीख और शिफ्ट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा.

15 लाख से अधिक छात्रों ने किया आवेदन

इस बार CUET UG 2026 के लिए 15.68 लाख से अधिक यूनिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. आवेदन के समय छात्रों को चार पसंदीदा शहर चुनने का विकल्प दिया गया था. परीक्षा को देशभर में 35 शिफ्टों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 9222 विषय संयोजन शामिल हैं.

96% छात्रों को मिला पसंदीदा परीक्षा केंद्र

NTA के अनुसार, लगभग 96.6% उम्मीदवारों को उनके विकल्पों के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए गए हैं. हालांकि करीब 3.4% छात्रों को उनकी प्राथमिक पसंद का केंद्र नहीं मिल सका, जिसकी वजह अधिक मांग वाले शहरों में सीटों की कमी बताई जा रही है. ऐसे लगभग 55 हजार छात्रों को अब पुनः शहर चयन का अवसर दिया गया है.

परीक्षा पैटर्न और विषय चयन

CUET UG 2026 में छात्रों को अधिकतम 5 विषय चुनने की सुविधा दी गई है. इस बार कुल मिलाकर लगभग 67 लाख से अधिक टेस्ट एंट्रीज दर्ज की गई हैं, जिसमें औसतन 4.31 विषय प्रति छात्र चुने गए हैं. इसमें लाखों छात्रों ने 3, 4 और 5 विषयों का चयन किया है. CUET UG 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित की जा रही है. हालांकि, आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा तिथियों में हल्का विस्तार करने का विकल्प भी NTA के पास मौजूद है, लेकिन फिलहाल इसे तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित करने की योजना है.

CUET UG 2026 को लेकर NTA द्वारा किए गए लगातार बदलावों ने छात्रों के बीच असमंजस जरूर बढ़ाया है, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की कोशिश भी की जा रही है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें और अंतिम तिथि से पहले अपने विकल्पों को सावधानीपूर्वक चुनें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST