Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन को गाजियाबाद से उज्जैन पहुंचे परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. परिवार ने उज्जैन के चौबीस खंभा क्षेत्र में दुकानदारों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है. यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जिसमें एक बच्चे को गंभीर चोट आई है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बाबा महाकाल के दर्शन को गाजियाबाद से उज्जैन पहुंचे परिवार के साथ मारपीट का आरोप.
Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन को गाजियाबाद से उज्जैन पहुंचे परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. परिवार ने उज्जैन के चौबीस खंभा क्षेत्र में दुकानदारों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है. यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जिसमें एक बच्चे को गंभीर चोट आई है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गाजियाबाद निवासी विष्णु मेहरा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ 6 मई को उज्जैन दर्शन के लिए पहुंचे थे और हरसिद्धि मार्ग स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे. मेहरा के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे शयन आरती के बाद वे होटल लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक दुकान से सामान खरीदते समय उनका दुकानदार से विवाद हो गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुकानदार ने पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद दुकानदार के एक साथी ने भी मारपीट में हिस्सा लिया.
विष्णु मेहरा ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पत्नी को फोन किया, जो बच्चे के साथ होटल में थीं. जब वे नीचे पहुंचे तो आरोप है कि कुछ महिलाओं ने भी उनके साथ बदसलूकी की. इस झड़प में बच्चे के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें लगीं.
घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें लोग बहस और आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं और बच्चा रोता हुआ दिखाई देता है. घटना के बाद परिवार पुलिस थाने पहुंचा. पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया और उन्हें चरक अस्पताल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…
Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…
Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…
Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…
Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…