<
Categories: Education

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स अब नीचे दिए गए अनुसार आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली में स्कूल एडमिशन का इंतज़ार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. 2026-27 शैक्षणिक सेशन के लिए EWS, DG और CWSN श्रेणियों के तहत एडमिशन प्रक्रिया अब शुरू हो रही है. दिल्ली सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ सोमवार सुबह 10 बजे आयोजित किया गया है.
इस ड्रॉ के जरिए योग्य छात्रों का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से सूचना दी जाएगी. साथ ही, उन्हें आगे की वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बारे में भी पूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे समय पर सभी जरूरी कदम उठा सकें.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखें और प्रक्रिया

जारी शेड्यूल के मुताबिक, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच होगा. यह प्रक्रिया जोनल अधिकारियों की निगरानी में पूरी की जाएगी. इसके लिए 29 अलग-अलग जोनल टीमें बनाई गई हैं, जो एक तय SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के अनुसार काम करेंगी. वहीं, अलॉट किए गए स्कूलों में एडमिशन 9 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई तक पूरे किए जाएंगे.

किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

अभिभावकों को ऑनलाइन पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इनमें शामिल हैं:
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • EWS के लिए राशन कार्ड
  • DG श्रेणी के लिए जाति प्रमाण पत्र
  • CWSN के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण
सभी डॉक्यूमेंट्स सही और अपडेटेड होना बेहद जरूरी है, क्योंकि किसी भी गलती पर कार्रवाई हो सकती है.

गलती होने पर क्या होगा?

अगर वेरिफिकेशन के दौरान किसी भी तरह की कमी पाई जाती है, तो संबंधित उम्मीदवार को ‘डेफिशिएंसी मेमो’ जारी किया जाएगा. ऐसे मामलों में अभिभावकों को 2 मई तक सही दस्तावेज जमा करने का मौका दिया जाएगा. जो उम्मीदवार तय समय में वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं हो पाते, उन्हें 23 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच एक आखिरी मौका दिया जाएगा.

अपील प्रक्रिया और आगे की संभावनाएं

वेरिफिकेशन के बाद जोनल अधिकारी द्वारा कारण सहित आदेश जारी किया जाएगा. यदि कोई अभिभावक या उम्मीदवार इस फैसले से संतुष्ट नहीं है, तो वे 7 मई से 12 मई के बीच ‘जिला एडमिशन मॉनिटरिंग कमेटी’ में अपील कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर खाली सीटों के लिए आगे भी ड्रॉ आयोजित किए जा सकते हैं.
Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

एनुअल डे पर फुल मस्ती, लेकिन घर पहुंचने से पहले गिरी 9 लाशें; डिंडोरी हादसा जान कलेजा फट जाएगा

Dindori Family Tragedy 2026: एक अधिकारी ने PTI को बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब…

Last Updated: April 6, 2026 13:39:18 IST

KKR vs PBKS: अय्यर की पंजाब या रहाणे की कोलकाता… हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…

Last Updated: April 6, 2026 13:35:16 IST

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST

KKR vs PBKS: कैमरन ग्रीन OUT! 2 हार के बाद क्या बदलाव करेगी कोलकाता? जीत की हैट्रिक पर पंजाब की नजर

KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…

Last Updated: April 6, 2026 12:59:32 IST

BJP Foundation Day: ‘एक पैर रेल में एक पैर जेल में…’, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर ये क्या बोल गए पीएम मोदी

Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…

Last Updated: April 6, 2026 13:27:02 IST