<
Categories: क्रिकेट

KKR vs PBKS: कैमरन ग्रीन OUT! 2 हार के बाद क्या बदलाव करेगी कोलकाता? जीत की हैट्रिक पर पंजाब की नजर

KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले में पंजाब की टीम लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल करने मैदान पर उतरेगी. वहीं, कोलकाता को अपनी पहली जीत की तलाश है. इस मुकाबले में कोलकाता की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

KKR vs PBKS Predicted Playing XI: 6 अप्रैल (सोमवार) को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम लगातार तीसरी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पंजाब ने अपने शुरुआती 2 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं, कोलकाता की टीम अपने पहले 2 मैच हारकर आ रही है. कोलकाता को पहले मुंबई इंडियंस से हार मिली, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद से भी शिकस्त मिली. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर की टीम IPL 2026 में अपनी पहली जीत के तलाश में है. पिछले 2 मैचों में हार के बाद केकेआर की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में कोलकाता और पंजाब की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स में होंगे ये बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम इजंरी संकट से जूझ रही है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के चलते बाहर हो गए हैं. वहीं, मथीशा पथिराना अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. इसके अलावा टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. केकेआर की टीम टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र और रोवमैन पॉवेल जैसे स्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है. वहीं, 25.20 करोड़ में खरीदे गए कैमरन ग्रीन सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे हैं. अभी तक 2 मैचों में कैमरन ग्रीन ने 1 भी ओवर नहीं डाला है. ऐसे में हो सकता है कि पंजाब के खिलाफ मैच में कोलकाता की टीम कैमरन ग्रीन की जगह टिम सीफर्ट या रचिन रविंद्र में से किसी एक खिलाड़ी को मौका दे.

पंजाब में नहीं होगा कोई बदलाव

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है. पिछले साल पंजाब ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन ट्ऱॉफी से चूक गए थे. इस सीजन भी पंजाब किंग्स की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन की ओपनिंग जोड़ी शुरुआत में तेजी से रन बना रही है. इसके बाद तीसरे नंबर पर कूपर कॉनली खेलते हैं, जो अच्छी तरह से अपनी भूमिका निभा रहे हैं. फिर चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर खुद आते हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर को काफी मजबूती मिलती है. वहीं, फिनिशर में शशांक सिंह, मार्कस स्टॉयनिस जैसे खिलाड़ी पंजाब किंग्स की टीम में हैं. वहीं, गेंदबाजी की बात करें, तो पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह, मार्को यान्सन और युजवेंद्र चहल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक. (इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्य)

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा. (इम्पैक्ट सब: कार्तिक त्यागी)

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST