Live
Search
Home > Education > RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की  होगी जारी,  शाम 5 बजे से मिला सकेंगे उत्तर, यहां जानें पासिंग मार्क्स की पूरी प्रक्रिया

RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की  होगी जारी,  शाम 5 बजे से मिला सकेंगे उत्तर, यहां जानें पासिंग मार्क्स की पूरी प्रक्रिया

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 17 फरवरी को शाम 5 बजे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (Group D Recruitment Exam) की प्रोविजनल आंसर-की (Answer Key) जारी करने जा रहा है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: 2026-02-17 17:00:13

Mobile Ads 1x1

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का अब पूरी तरह से इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. दरअसल,  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) आज यानी 17 फरवरी को शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) अपलोड करने वाला है. तो वहीं, दूसरी तरप इस उत्तर कुंजी के माध्यम से छात्र अपने अंकों का अनुमान लगा सकेंगे और परीक्षा में अपने प्रदर्शन का विश्लेषण भी सही तरीके से कर पाएंगे.

आपत्ति दर्ज करने का मिल रहा अवसर

मामले में बोर्ड ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर शक है या वह उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति को पूरी तरह से दर्ज भी करा  सकते हैं. इसके साथ ही ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई है. इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

तो वहीं, अगर उम्मीदवार का दावा सही पाया जाता है, तो उसे उस प्रश्न के लिए अंक दिए जाएंगे और संशोधित फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. 

आखिर अभ्यर्थी कैसे कर पाएंगे डाउनलोड? 

सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं, इसके बाद होम पेज पर ‘आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की’ के लिंक पर क्लिक करना न भूलें.  फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्मतिथि) दर्ज कर लॉगिन करें और आपको उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख लें. 

न्यूनतम पासिंग मार्क्स (Minimum Passing Marks)

तो वहीं, दूसरी तरफ रेलवे ने विभिन्न वर्गों के लिए पासिंग मार्क्स का मानक तय कर दिया है. जहां, सामान्य (Unreserved) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत जबकि ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी और एसटी वर्ग के लिए प्रतिशत अंक प्राप्त करना बेहद ही अनिवार्य है. 

MORE NEWS

Home > Education > RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की  होगी जारी,  शाम 5 बजे से मिला सकेंगे उत्तर, यहां जानें पासिंग मार्क्स की पूरी प्रक्रिया

Written By: Darshna Deep
Last Updated: 2026-02-17 17:00:13

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS