TN TET 2026: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) 2026 के लिए आधिकारिक रूप से पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. जहां, जो उम्मीदवार तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाकर अपना पूरी तरह से आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही यह परीक्षा राज्य में शिक्षण मानकों को बनाए रखने और योग्य शिक्षकों के चयन के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है.
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
तो वहीं, TNTET 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जा रहे हैं. जहां, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तिथि का इंतजार किए बिना अपना पंजीकरण जल्द से जल्द पूरा कर लें, ताकि पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे.
आधिकारिक वेबसाइट: trb.tn.gov.in
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
पेपर I और पेपर II: कौन किसके लिए पात्र है?
दरअसल, TNTET परीक्षा दो भागों में बांटे गए हैं, और उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहली परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक (प्राथमिक स्तर) पढ़ाना चाहते हैं. जिसके लिए मुख्य रूप से डीएलएड (D.El.Ed) या समकक्ष योग्यता बेहद ही जरूरी मानी जाती है.
तो वहीं, दूसरी परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं. इसके लिए स्नातक (Graduation) के साथ बीएड (B.Ed) अनिवार्य किया जा रहा है.
परीक्षा की तैयारी और भविष्य का प्रभाव
TNTET में सफल होना केवल एक प्रमाण पत्र प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह तमिलनाडु के शिक्षा विभाग में स्थायी शिक्षक भर्ती के दरवाजे खोलता है. तो वहीं, दूसरी तरफ परीक्षा में बाल विकास, भाषा (तमिल/अंग्रेजी), गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है. लेकिन, परीक्षा का स्तर हर साल बढ़ रहा है, इसलिए छात्रों को नवीनतम पाठ्यक्रम (Syllabus) के अनुसार तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.