होम / Difference Between Flyover & Over Bridge: फ्लाईओवर और ओवर ब्रिज दोनों एक हैं या अलग, जानें

Difference Between Flyover & Over Bridge: फ्लाईओवर और ओवर ब्रिज दोनों एक हैं या अलग, जानें

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 6, 2023, 2:50 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Difference Between Flyover & Over Bridge: आज हमारा देश बहुत आगे जा रहा है। गांव देहात तक की सड़के भी मखमली हो रही हैं। एक जमाना था जब हमारे पास पक्की सड़क तक नहीं थी लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है। भारत अब सड़कों तक ही सीमित नहीं रहा है अब वह फ्लाईओवर और ओवर ब्रिज से लैस हो रहा है। इन सबके बीच लोगो को लगता है कि दोनों एक समान है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो कहीं गलती तो नहीं कर रहे हैं। आईए जानते हैं।

फ्लाईओवर

ऐसे कई लोग हैं जो  फ्लाईओवर और ओवर ब्रिज को एक ही समझते हैं। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। दोनों एक दूसरे से बहुत अलग हैं। चौंकिए मत ये सच है। ट्रैफिक जाम की समस्या से पूरा देश परेशान है। इससे से निपटने के लिए ही और  एक-जगह से दूसरी जगह जल्दी पहुंचने के लिए भारत में तेजी से एक्सप्रेस वे, हाईवे, अच्छी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इसके साथ ही इसके बारे में हम सभी को ज्ञान होना चाहिए। जैसे  फ्लाईओवर और ओवर ब्रिज में क्या अंतर है। जान लें कि  फ्लाईओवर का निर्माण ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए होता है। जिसकी अधिकतम लम्बाई करीब सात किलोमीटर तक हो सकती है।

ओवरब्रिज

अब बात कर लेते हैं ओवरब्रिज की। यह फ्लाईओवर से अलग होता है। इसे यानि ओवरब्रिज का निर्माण सड़क के ऊपर किया जाता है। आप देखते होंगे सड़के उपर आपको लंबी सड़क दिखती होगी। हम उसी की बात कर रहे हैं। इसे बनाने के पीछे का मकसद ट्रेन को बिना किसी रुकावट के क्रॉस कराना है। साथ ही इसे ऐसी जगह भी बनाया जाता है जहां भारी ट्रैफिक की समस्या होती है।

यह भी पढ़ें:- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT