<
Categories: Education

LPG की कमी के चलते IIT बॉम्बे का फैसला, हॉस्टल मेस का बदला मेन्यू, अब खाने में शामिल होंगे ये आइटम

Gas LPG Change IIT Menu: देश-दुनिया के तनावपूर्ण हालातों के बीच संभावित LPG कमी को देखते हुए आईआईटी Bombay के हॉस्टल मेस ने आज से नया मेन्यू लागू किया, ताकि गैस की खपत कम हो और स्टॉक बचा रहे.

LPG Shortage Change IIT Menu: देश और दुनिया में चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालातों का असर अब रोज़मर्रा की जिंदगी पर भी दिखने लगा है. इसी कड़ी में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक Indian Institute of Technology Bombay (IIT बॉम्बे) के हॉस्टल मेस में भी बदलाव देखने को मिले हैं. एलपीजी (LPG) की संभावित कमी को देखते हुए मेस प्रशासन ने 14 मार्च से नया मेन्यू लागू करने का फैसला किया है. इस फैसले का उद्देश्य गैस की खपत को कम करना और उपलब्ध स्टॉक को लंबे समय तक बनाए रखना है.

छात्रों को भेजे गए ईमेल में मेस काउंसिल ने बताया कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के कारण LPG की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है. ऐसे में संस्थान ने पहले से ही सावधानी बरतते हुए मेस में गैस की खपत कम करने का निर्णय लिया है. ईमेल के अनुसार, देश में LPG के घटते स्टॉक पर अतिरिक्त दबाव से बचने के लिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को मेन्यू से अस्थाई रूप से हटाया गया है, जिन्हें पकाने में ज्यादा समय और ऊर्जा लगती है. यह कदम पूरी तरह एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि भविष्य में किसी गंभीर कमी की स्थिति से बचा जा सके.

मेन्यू में किए गए मुख्य बदलाव

नए मेन्यू के तहत खाने की व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए गए हैं. अब हर भोजन के समय केवल एक शाकाहारी डिश परोसी जाएगी. इसके अलावा मेन्यू से अतिरिक्त मांसाहारी विकल्पों को भी फिलहाल हटा दिया गया है. इसके साथ ही, तली हुई और उबली हुई कई चीज़ों को भी मेन्यू से हटा दिया गया है क्योंकि इन्हें पकाने में अधिक गैस की खपत होती है. रात के खाने में मिठाई के तौर पर छात्रों को मिल्कशेक या आइसक्रीम दी जाएगी. वहीं दूध सामान्य या ठंडा रूप में उपलब्ध रहेगा. दोपहर और रात के खाने के साथ छात्रों को फल भी दिए जाएंगे, ताकि पोषण संतुलन बना रहे.

वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का भी उपयोग

संस्थान के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव स्थायी नहीं बल्कि अस्थाई है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि जो व्यंजन ज्यादा समय और ऊर्जा लेते हैं, उन्हें फिलहाल हटाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान पहले से ही बायोगैस और बिजली जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का उपयोग कर रहा है. इसके अलावा मेस के पास कुछ मात्रा में LPG स्टॉक भी मौजूद है, लेकिन प्रशासन इसे जल्द खत्म नहीं होने देना चाहता.

कार्यक्रम भी अस्थाई रूप से स्थगित

LPG की खपत कम करने के लिए मेस से जुड़े कई कार्यक्रमों को भी फिलहाल रोक दिया गया है. इनमें चाय पार्टी, विशेष लंच या डिनर, गाला डिनर और अन्य बड़े आयोजन शामिल हैं. मेस प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें. साथ ही यह भरोसा भी दिया गया है कि जैसे ही LPG की सप्लाई सामान्य होगी, मेस का नियमित मेन्यू फिर से शुरू कर दिया जाएगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST