<

कार में गर्मी लगने पर क्या करें? गर्मियों में बिना AC के गाड़ी को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

गर्मियों में धूप में खड़ी कार कुछ ही मिनटों में भट्टी की तरह गर्म होने लगती है. इसलिए अगर आप गर्मियों में कार चलाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. चलिए जानते हैं गर्मियों में बिना AC चलए गाड़ी को ठंडा रखने के लिए क्या करें.

How To Keep Your Car Cool: गर्मियों की मार केवल इंसान को ही नहीं बल्कि, वाहन को भी झेलनी पड़ती है. गर्मियों के दौरान जैसे इंसान की शरीर का तापमान बढ़ जाता है ठीक उसी तरह से इस मौसम में गाड़ियों का भी तापमान बढ़ने लगती है, जिससे गाडी ओवरहीट करने लगती है. इससे कार में बैठे लोगों को अक्सर AC चलाने के बाद भी गर्मी का सामना करना पड़ता है. क्या आपके साथ भी कार में यात्रा करते समय ऐसा होता है. अगर हां, तो यह लेख आप ही के लिए है.

गर्मियों में धूप में खड़ी कार कुछ ही मिनटों में भट्टी की तरह गर्म होने लगती है. इसलिए अगर आप गर्मियों में कार चलाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. चलिए जानते हैं गर्मियों में बिना AC चलए गाड़ी को ठंडा रखने के लिए क्या करें. 

1. खिड़कियां थोड़ा खुली रखें

अगर आप गर्मियों के दौरान कार में सफर कर रहे हैं तो ऐसे में खिड़कियों को थोड़ा खुला रखना सही रहता है. ऐसा करने से कार में ऐसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है. दरअसल, जब हम कार में खिड़की खोलते हैं तो अंदर हवा का प्रवाह बना रहता है. लेकिन, खिड़कियों को बहुत लंबे समय तक खुला रखने से बचें. कई बार ऐसा करने से कार में गंदगी या धूल-मिट्टी जम जाती है. 

2. सनशेड लगाएं

गर्मियों के मौसम में अक्सर कार का डैशबोर्ड और इंटर्नल पार्ट्स गर्म हो जाते हैं. इससे बचने के लिए आपको सनशेड लगा लेना चाहिए. ये सनशेड आप कार की विंडो पर लगा सकते हैं इससे आपकी कार में धूप कम जाती है. जिससे आपकी कार का डैशबोर्ड गर्म नहीं होता है. इससे आपकी कार ठंडी रहती है. टॉवल लगाने से आपको पसीने नहीं आते हैं और कार की सीट काफी वेंटिलेटेड और ठंडी रहती है. 

3. दरवाजा खोलकर गर्म हवा बाहर निकालें

अगर आप बिना ऐसी चलाए कार को ठंडा रखना चाहते हैं तो ऐसे में कार में बैठने से पहले साइड की खिड़की और दरवाजे को 2 मिनट के लिए खोलकर रखें. इससे कार में जमा गंदगी और गर्म हवा तेजी से बाहर निकल जाती है. खासतौर पर यह काम आपको तब करना चाहिए जब आपकी कार लंबे समय तक धूप में एक ही जगह पर खड़ी हो और आपको कार को लेकर जाना हो. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST