<
Categories: Education

GATE Answer Key 2026 Date: गेट 2026 आंसर की gate2026.iitg.ac.in पर जल्द, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

GATE 2026 Answer Key Date: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जल्द जारी की जाएगी. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीधे इस लिंक gate2026.iitg.ac.in के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे.

GATE Answer Key 2026 Date: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए अहम परीक्षा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की प्रोविजनल आंसर की का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. इस साल परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी द्वारा किया गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे.

GATE 2026 का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया गया. प्रश्नपत्र में तीन प्रकार के सवाल शामिल थे
मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs)
मल्टीपल सिलेक्ट क्वेश्चन (MSQs)
न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)

यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज जैसे विभिन्न विषयों में उम्मीदवारों की समझ और ज्ञान को परखती है.

प्रोविजनल आंसर की के साथ खुलेगी ऑब्जेक्शन विंडो

आंसर की जारी होने के साथ ही ऑब्जेक्शन दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी. यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. हालांकि, प्रत्येक ऑब्जेक्शन के लिए निर्धारित प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी. विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और इसी के आधार पर परिणाम तैयार होगा.

GATE 2026 रिजल्ट डेट

आधिकारिक सूचना के अनुसार, GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा. उम्मीदवार अपने स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकेंगे.

GATE Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध “GATE Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें.
नए पेज पर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपकी प्रोविजनल की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

GATE 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि आंसर की के जरिए वे अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर समय रहते आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST