<
Categories: Education

सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाए बिना घर बैठे ऐसे बनवाएं इनकम सर्टिफिकेट, इन स्टेप्स को फॉलो कर पूरा करें प्रोसेस

अगर आपको इनकम सर्टिफिकेट बनवाने में किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो कुछ आसान स्टेप्स में हम आपको इस दस्तावेज बनवाने की प्रक्रिया बताएंगे.

Income Certificate Apply: अगर आप वर्किंग हैं तो इनकम सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी होता है. हालांकि, वैसे तो यह एक आम दस्तावेज है, लेकिन अगर आपको बैंक से लोन लेना है या किसी योजना के तहत सब्सिडी चाहते हैं या फिर किसी अन्य योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इनकम सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है. पहले यह दस्तावेज बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन आज के इस डिजिटल दौर में घर बैठे इनकम सर्टिफिकेट बनवाना काफी आसान हो गया है.

अगर आपको इनकम सर्टिफिकेट बनवाने में किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो कुछ आसान स्टेप्स में हम आपको इस दस्तावेज बनवाने की प्रक्रिया बताएंगे. 

कैसे बनवाएं इनकम सर्टिफिकेट?

घर बैठे इनकम सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य का ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल खोलना है. आप जिस राज्य के हैं केवल उसी राज्य का पोर्टल खोले क्योंकि हर राज्य का अपना पोर्टल होता है, जिसके जरिए आप आवेदन कर सकते हैं.  अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं तो https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अगर आपका पहले से ही इस पोर्टल पर अकाउंट है तो ऐसे में आवेदन शुरू करें. अगर नहीं, तो आपको अकाउंट बनाकर लॉगिन करना है. अब आपको होम पेज पर सर्विसेज का सेक्शन मिलेगा, जिसमें जाकर प्रमाण पत्र का ऑप्शन चुनना है और फॉर्म को पूरा भर देना है. 

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

आय प्रमाण पत्र का फॉर्म भरते हुए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, सैलरी स्लिप, बैंक की पासबुक और इनकम टैक्स रिटर्न जैसे दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना है. अब आपको फीस भरकर अपने आवेदन को प्रोसीड कर देना है. लीजिए आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. 

15 दिनों में मिल जाएगा इनकम सर्टिफिकेट

आवेदन की प्रक्रिया के पूरा हो जाने के बाद से 15 दिनों के भीतर आपको इनकम सर्टिफिकेट मिल सकता है. अगर 15 दिनों बाद भी आय प्रमाण पत्र नहीं बना है तो ऐसे में आप पोर्टल पर जाकर अपने स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं. जिसमें आपको पता चल जाएगा कि आपकी इनकम सर्टिफिकेट की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST