<
Categories: Education

पैन कार्ड में गलत डेट ऑफ बर्थ को लेकर हो रहे हैं परेशान? इन स्टेप्स को फॉलो कर 2 मिनट में पूरा करें सही करने का प्रोसेस

इसलिए ये जरूरी है कि आपको पैन कार्ड में DOB तत्काल रूप से सही करा लेनी चाहिए. इसके लिए आपको किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे-बैठे कुछ आसान स्टेप्स में गलत डेट ऑफ बर्थ को ठीक कर सकते हैं चलिए जानते हैं कैसे?

Pan Card Correction: पहले किसी भी दस्तावेज में कोई सुधार कराने या नए दस्तावेज बनवाने के लिए केंद्र या सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन, आज के इस आधुनिक जमाने में आप घर बैठे-बैठे अपने सरकारी दस्तावेज में करेक्शन करा सकते हैं. कुछ लोगों के पैन कार्ड में कई बार डेट ऑफ बर्थ गलत हो जाती है. अगर पैनकार्ड में डेट ऑफ बर्थ गलत हो जाए तो ये न केवल आपके टैक्स की प्रक्रिया में अड़चन डाल सकती है, बल्कि इससे आपके बैंक के भी सभी जरूरी काम रुक जाते हैं.

इसलिए ये जरूरी है कि आपको पैन कार्ड में DOB तत्काल रूप से सही करा लेनी चाहिए. इसके लिए आपको किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे-बैठे कुछ आसान स्टेप्स में गलत डेट ऑफ बर्थ को ठीक कर सकते हैं चलिए जानते हैं कैसे? 

पैन कार्ड की DOB कैसे ठीक करें?

पैन कार्ड में गलत डेट ऑफ बर्थ को ठीक करने के लिए आपको NSDL के पोर्टल पर जाना है. इसके अलावा आप UTIiTSL वेबसाइट पर जाकर भी अपनी DOB को ठीक कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर आपको पैन करेक्शन फॉम को भरना है. अब यह फॉर्म भरते समय आपको DOB के डॉक्यूमेंट प्रूफ के तौर पर 
बर्थ सर्टिफिकेट, आधार कार्ड या दसवीं की मार्कशीट को अपलोड करना होगा. इसके बाद आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आता है. अब सही ओटीपी डालने पर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है. 

96 रुपये की देनी होगी फीस

अगर आप पैन कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को ठीक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 96 रुपये की फीस चुकानी होगी, जो आप ऑनलाइन मोड जैसे UPI, कार्ड आदि से कर सकते हैं. जिन लोगों के पास वेरिफिकेशन के लिए OTP नहीं आता है वे CSC पर जाकर ऑफलाइल दस्तावेज की वेरिफिकेशन करा सकते हैं. 

कितने दिन में ठीक होगी DOB?

पैन कार्ड में DOB के ठीक होने की प्रक्रिया में आपको 15 दिनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है. अगर आपके डॉक्यूमेंट्स ठीक हैं तो यह प्रक्रिया 15 दिनों में हो जाएगी. वहीं, आप द्वारा गलत दस्तावेज लगाने या किसी अन्य कारण पर इस प्रक्रिया में एक महीने तक का समय भी लग सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST