Live
Search
Home > Education > ICMAI CMA 2026 जून एग्जाम शेड्यूल icmai.in पर जारी, देखें यहां किस दिन कौन सा है पेपर

ICMAI CMA 2026 जून एग्जाम शेड्यूल icmai.in पर जारी, देखें यहां किस दिन कौन सा है पेपर

ICMAI ने CMA जून 2026 के फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी किया है. उम्मीदवार तय तिथियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 22, 2026 08:13:05 IST

Mobile Ads 1x1

ICMAI CMA June Exam 2026 Schedule Released: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA जून 2026 परीक्षा सेशन के लिए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अब निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. संस्थान ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, लेट फीस, परीक्षा तिथियां और परिणाम घोषणा की संभावित तारीखें भी घोषित कर दी हैं.

इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के लिए बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 है. जो उम्मीदवार इस तारीख तक आवेदन नहीं कर पाते, वे 500 रुपये लेट फीस के साथ 17 अप्रैल 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं.

फाउंडेशन कोर्स के लिए बिना लेट फीस आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि 22 अप्रैल 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. सभी आवेदन फॉर्म ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर उपलब्ध हैं.

परीक्षा तिथियां और समय-सारणी

CMA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं 11 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी. फाइनल परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. फाउंडेशन परीक्षा 14 जून 2026 को होगी. पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.

प्रमुख विषय और पेपर

इंटरमीडिएट और फाइनल दोनों स्तरों पर बिज़नेस लॉज़, टैक्सेशन, कॉस्ट मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग जैसे अहम विषय शामिल हैं. 18 जून को फाइनल कोर्स में इलेक्टिव पेपर (SPM & BV / रिस्क मैनेजमेंट / एंटरप्रेन्योरशिप) आयोजित किया जाएगा. फाउंडेशन परीक्षा में कुल 50 मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे, जिनके कुल 100 अंक निर्धारित हैं. प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जिससे छात्रों को बेहतर स्कोर करने का अवसर मिलेगा.

परीक्षा शुल्क की जानकारी

फाइनल कोर्स के लिए एक ग्रुप की फीस 1,800 रुपये और दोनों ग्रुप के लिए 3,200 रुपये है. इंटरमीडिएट कोर्स में एक ग्रुप की फीस 1,500 रुपये और दोनों ग्रुप के लिए 2,800 रुपये निर्धारित है. फाउंडेशन परीक्षा की फीस 1,500 रुपये है.

रिजल्ट की संभावित तारीखें

फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम 9 जुलाई 2026 तक जारी किए जाने की उम्मीद है, जबकि इंटरमीडिएट और फाइनल का रिजल्ट 5 अगस्त 2026 तक घोषित किया जा सकता है. CMA जून 2026 सत्र उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो मैनेजमेंट अकाउंटिंग में करियर बनाना चाहते हैं. 

MORE NEWS

Home > Education > ICMAI CMA 2026 जून एग्जाम शेड्यूल icmai.in पर जारी, देखें यहां किस दिन कौन सा है पेपर

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 22, 2026 08:13:05 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS