<
Categories: Education

JAC Jharkhand Board 9th Result 2026 DECLARED: झारखंड बोर्ड 9वीं रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in पर जारी, SMS से करें चेक

JAC Jharkhand Board 9th Result 2026 DECLARED: झारखंड बोर्ड 9वीं रिजल्ट आज जारी हो गया है. परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं.

JAC Jharkhand Board 9th Result 2026 DECLARED: झारखंड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. Jharkhand Academic Council (JAC) ने आज, 17 अप्रैल 2026 को कक्षा 9वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं. JAC कक्षा 9वीं का रिजल्ट 2026 jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है.

छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए SMS और DigiLocker के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी है. इस वर्ष कक्षा 9वीं की परीक्षा 6 और 7 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी. पूरे राज्य से 4 लाख से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया. यह परीक्षा छात्रों के शैक्षणिक मूल्यांकन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है.

कैसे तैयार किया गया रिजल्ट

बोर्ड ने इस बार परिणाम तैयार करने के लिए OMR शीट के मूल्यांकन के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंकों को भी शामिल किया है. इससे छात्रों के प्रदर्शन का अधिक संतुलित और निष्पक्ष आकलन किया गया है.

JAC Jharkhand Board 9th Result 2026 ऐसे करें चेक

Jharkhand Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
“Class 9 Annual Exam Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
Captcha भरें और सबमिट करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं.

SMS के जरिए भी देखें रिजल्ट

यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण समस्या आ रही हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं.
अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें: JAC9 (स्पेस) Roll Number
इस मैसेज को 5676750 पर भेज दें.
कुछ ही देर में आपका रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा.

DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

छात्र DigiLocker ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं.
ऐप में लॉगिन करें और Education सेक्शन में जाएं.
Jharkhand Academic Council को सर्च करें.
Class 9 Marksheet 2026 चुनें.
रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
“Get Document” पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट उपलब्ध हो जाएगी.

पास होने के लिए क्या है मानदंड

JAC ने कक्षा 9 के लिए पांच-स्तरीय ग्रेडिंग सिस्टम अपनाया है, जिसमें A+ से लेकर D तक ग्रेड दिए जाते हैं। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम ‘C’ ग्रेड प्राप्त करना अनिवार्य है. छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन जारी किया गया रिजल्ट प्रोविजनल होता है. मूल मार्कशीट उन्हें कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त होगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, बोले- शानदार है यह फीलिंग

Jubin Nautiyal becomes father: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…

Last Updated: September 29, 2026 16:15:34 IST

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:58:23 IST

Jhansi Shradh Ritual Accident: श्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे पहुंचा था परिवार, एक को बचाने नदी में उतरे 5 लोग डूबे, मचा कोहराम

Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…

Last Updated: September 29, 2026 15:56:56 IST

Jio-Airtel-Vi-BSNL यूजर्स ध्यान दें, रिचार्ज को लेकर TRAI का नया नियम, अब इतने दिन का मिलेगा प्लान

TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…

Last Updated: September 29, 2026 15:35:54 IST