<

UP Transfer Policy 2026: योगी सरकार का एलान, 3 साल से एक जगह जमा कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर

UP Transfer Policy 2026: उत्तर प्रदेश के जिलों में लगातार 3 साल से तैनात सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर होगा.

UP Transfer Policy 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर सामने आ रही है. यूपी में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ सरकार ने तबादला नीति 2026-27 का एलान कर दिया है. इसके तहत तीन साल से एक ही जगह जमा सरकार कर्मचारियो का तबादला किया जाएगा, हालांकि इस नीति में दिव्यांग कर्मचारियों को राहत प्रदान की गई है. इसके अलावा दो दंपती सरकारी नौकरी में हैं उन्हें भी राहत प्रदान की गई है. 

कैबिनेट से मंजूरी का इंतजार

वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नई ट्रांसफर नीति का मसौदा तैयार किया है. अगली कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलेगी. इस मसौदे में कहा गया है कि जो कर्मचारी या अधिकारी पिछले 3 साल और मंडल स्तर पर 7 साल से जमा हैं. उनका ट्रांसफर हर हाल किया जाएगा. कर्मचारियों को दूसरे स्थान या विभाग में भी भेजा जाएगा. 

क और ख समूह के 20 प्रतिशत होंगे तबादले

नई तबादला नीति के अनुसार, समूह ‘क’ और ‘ख’ के अधिकारियों के लिए 20 प्रतिशत तबादले होंगे, इसी तरह समूह ‘ग’ और ‘घ’ के कर्मचारियों के लिए यह सीमा 10 प्रतिशत है.    40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले कर्मचारी सामान्य तबादलों से छूट प्राप्त कर सकेंगे. यदि कोई दिव्यांग कर्मचारी स्वयं तबादला चाहता है तो उसे अपनी पसंद के जिले में प्राथमिकता के आधार पर तैनाती दी जाएगी.

पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में तो मिलेगी राहत

सरकारी कर्मचारी हों या फिर अधिकारी, अगर पति-पत्नी दोनों कामकाजी हैं तो ट्रांसफर में राहत मिलेगी. सरकार का प्रयास होगा कि दोनों को एक ही जिले/मंडल में तैनाती मिले. 

यहां पर बता दें कि हर साल अप्रैल मई महीने में यूपी सरकार तबादला नीति का एलान करती है. इसका मकसद सरकारी कर्मचारियों को राहत और सहूलियत देना है, जिससे वो अपना काम सही तरीके और सहज हो कर सकें. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

200MP कैमरा और दमदार बैटरी… Vivo X Fold 6 भारत में कब होगा लॉन्च? देखें फीचर्स

Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:58:23 IST

Jhansi Shradh Ritual Accident: श्राद्ध कर्म के लिए नदी किनारे पहुंचा था परिवार, एक को बचाने नदी में उतरे 5 लोग डूबे, मचा कोहराम

Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…

Last Updated: September 29, 2026 15:56:56 IST

Jio-Airtel-Vi-BSNL यूजर्स ध्यान दें, रिचार्ज को लेकर TRAI का नया नियम, अब इतने दिन का मिलेगा प्लान

TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…

Last Updated: September 29, 2026 15:35:54 IST

18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, केंद्र सरकार करेगी बदलाव

Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…

Last Updated: September 29, 2026 15:23:54 IST