JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JAC 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 को 20 अप्रैल या 21 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
इस समय बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के अंतिम चरण में है, ताकि छात्रों को समय पर उनके स्कोरकार्ड उपलब्ध कराए जा सकें. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
इस साल झारखंड बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया.
कक्षा 10 (मैट्रिक): लगभग 4.23 लाख छात्र
कक्षा 12 (इंटरमीडिएट): करीब 3.42 लाख छात्र
इंटरमीडिएट की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की कॉपियों का मूल्यांकन जारी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद है.
अलग-अलग स्ट्रीम के रिजल्ट की संभावित तारीख
जहां कक्षा 10 और 12 (साइंस व कॉमर्स) के नतीजे 20-21 अप्रैल के बीच जारी हो सकते हैं, वहीं आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. संभावना है कि JAC 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 तक जारी किया जाए.
कब हुई थीं परीक्षाएं?
इस साल JAC बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं:
कक्षा 10: 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026
कक्षा 12: 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026
इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं मार्च की शुरुआत में पूरी कर ली गई थीं.
JAC Result 2026 ऑनलाइन ऐसे करें चेक
झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “JAC Matric Result 2026” या “JAC Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
पिछले साल का प्रदर्शन कैसा रहा?
2025 में झारखंड बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था:
12वीं आर्ट्स: 95.62%
12वीं कॉमर्स: 91.2%
12वीं साइंस: 79.26%
10वीं कुल पास प्रतिशत: 91.71%
इन आंकड़ों से इस साल भी बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है.
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट जरूर प्राप्त करें, क्योंकि ऑनलाइन रिजल्ट अस्थायी (प्रोविजनल) होता है. अगर कोई छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है, तो वह री-इवैल्यूएशन या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए बोर्ड जल्द ही आधिकारिक नोटिस जारी करेगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.