<
Categories: Education

JEE IIT Story: जेईई एडवांस्ड में रैंक 85, रोजना 12 घंटे की पढ़ाई, अपनाई ऐसी स्ट्रैटजी, IIT का सपना हुआ पूरा

JEE IIT Success Story: आंध्र प्रदेश के 17 वर्षीय एक लड़के ने कड़ी मेहनत से JEE Advanced में AIR 85 हासिल करके IIT बॉम्बे में दाखिला पाने में कामयाब रहे हैं.

JEE IIT Success Story: आंध्र प्रदेश के अमलापुरम के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र भरद्वाज तोराटी (Bharadhwaj Torati) ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है. एक साधारण किसान परिवार से आने वाले भरद्वाज ने JEE Advanced 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए AIR 85 रैंक हासिल की और अब उन्हें IIT बॉम्बे के कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम में एडमिशन मिल गया है. उनका यह सफर लगातार मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति का बेहतरीन उदाहरण है.

भरद्वाज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमलापुरम के सर सी.वी. रमन स्कूल से की. यहां उन्होंने 10वीं कक्षा में 600 में से 558 अंक हासिल कर करीब 93 प्रतिशत स्कोर किया. इसके बाद उन्होंने विजयवाड़ा के नारायणा जूनियर कॉलेज में दाखिला लिया, जहां 12वीं कक्षा में उन्होंने 989/1000 (98.9 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए. यहीं से उन्होंने JEE की तैयारी को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया.

रटने की बजाय निरंतर अभ्यास पर भरोसा

भरद्वाज का मानना है कि JEE जैसी परीक्षा में सफलता पाने के लिए आखिरी समय में रटने से काम नहीं चलता. उनके अनुसार, नियमित अभ्यास और कॉन्सेप्ट की गहरी समझ ही असली सफलता की कुंजी है. वे कहते हैं कि अगर कोई टॉपिक पूरी तरह समझ में नहीं आता था, तो वे तब तक आगे नहीं बढ़ते थे जब तक उसे अच्छे से समझ न लें. उनका फोकस कम विषयों को सही तरीके से समझने पर था, न कि हर चीज को जल्दी-जल्दी पढ़ने पर.

रोजाना 12 घंटे की पढ़ाई और मजबूत अनुशासन

JEE की तैयारी के दौरान भरद्वाज का रोज़ का शेड्यूल काफी अनुशासित था. वे लगभग 12 घंटे पढ़ाई करते थे और बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेकर अपने दिमाग को ताज़ा रखते थे. उन्हें खास तौर पर Inorganic Chemistry चुनौतीपूर्ण लगती थी, क्योंकि इसमें काफी हद तक याददाश्त की जरूरत होती है. लेकिन उन्होंने लगातार अभ्यास और बार-बार सवाल हल करके इस विषय पर भी मजबूत पकड़ बना ली.

परीक्षा रणनीति ने दिलाई बढ़त

शुरुआत में भरद्वाज हर सवाल को क्रम से हल करने की कोशिश करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी. उन्होंने पहले आसान सवालों को हल करना और कठिन सवालों को बाद में देखने का तरीका अपनाया. इस रणनीति ने उन्हें परीक्षा के दबाव को बेहतर तरीके से संभालने और अपने अंक बढ़ाने में काफी मदद की.

सीमित संसाधनों से की प्रभावी तैयारी

भरद्वाज ने अलग-अलग नोट्स बनाने के बजाय NCERT की किताबों, क्लास नोट्स और नारायणा कॉलेज के स्टडी मटीरियल पर भरोसा किया. उनका मानना है कि बहुत सारे संसाधन इकट्ठा करने के बजाय भरोसेमंद सामग्री को अच्छी तरह समझना ज्यादा जरूरी होता है.

परिवार के सहयोग से पूरा हुआ सपना

भरद्वाज की मां पुष्पावती गृहिणी हैं, जबकि उनके पिता शिवा रामम किसान हैं. वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के समर्थन और विश्वास को देते हैं. आज IIT बॉम्बे में पढ़ते हुए भरद्वाज मानते हैं कि अमलापुरम से यहां तक का सफर सिर्फ पढ़ाई की उपलब्धि नहीं, बल्कि हिम्मत, स्मार्ट वर्क और लगातार प्रयास की कहानी है, जो यह साबित करती है कि मेहनत से कोई भी सपना सच हो सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST