<

30000 करोड़ में काव्या मारन का कितना? पिता की संपत्ति पर कितना अधिकार, कहां-कहां से करती है कमाई, जानिए सबकुछ

काव्या मारन की नेटवर्थ कितनी है, आईपीएल के अलावा किस किस टी20 लीग्स में उनकी टीमें हैं और पिता की संपत्ति पर उनका कितना अधिकार है? आइए जानते हैं.

Kavya Maran Net Worth: पाकिस्तान के अबरार अहमद को खरीदने के बाद सनराइडर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन काफी चर्चा में हैं. काव्या मारन का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ था. वह मशहूर बिजनेसमैन  कालानिथि मारन की बेटी हैं.  काव्या जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं और सन ग्रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इस बीच आइए जानते हैं जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है, आईपीएल के अलावा किस किस टी20 लीग्स में उनकी टीमें हैं और पिता की संपत्ति पर उनका कितना अधिकार है?

आईपीएल के दौरान जब भी सनराइजर्स का मैच होता है, तो टीम के हर चौके-छक्के पर काव्या मारन जश्न मनाती नजर आती हैं. पिछले कुछ सालों में वह आईपीएल की सबसे चर्चित और लोकप्रिय टीम मालिकों में से एक बन गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काव्या मारन की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 400 से 450 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है. हालांकि उनके परिवार की कंपनी सन ग्रुप का कारोबार 30000 करोड़ रुपए का है, इसलिए उनका बिजनेस प्रभाव इससे कहीं ज्यादा बड़ा है. काव्या अपने पिता की इकलौती बेटी है ऐसे में भविष्य में उनके पिता की संपत्ति पर पूरा हक हो सकता है.

कहां-कहां हैं काव्या की टीमें

काव्या ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से MBA की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने अपने परिवार के मीडिया और स्पोर्ट्स बिजनेस से जुड़कर काम शुरू किया. आज वह सनराइजर्स हैदाराबाद की सीईओ के तौर पर टीम के संचालन और आईपीएल नीलामी में अहम भूमिका निभाती हैं. इसके अलावा साउथ अफ्रीका टी20 लीग में उनकी टीम सनराइजर्स केपटाउन है, द हंड्रेड में उनकी टीम सनराइजर्स लीड्स है. ब्रांड्स प्रमोशन के जरिए वह करोड़ों की कमाई करती है.

लगातार बढ़ रही ब्रांड वैल्यू

काव्या मारन की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उनका मैदान में दिखने वाला उत्साह है. मैच के दौरान वह जो रिएक्शन देती है वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाता है. आईपीएल की लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी फ्रेंचाईजी सनराइजर्स हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू भी लगातार बढ़ी है. हाल के वर्षों में इस फ्रेंचाइज़ी की अनुमानित मार्केट वैल्यू करीब 1200 से 1300 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है, जिससे यह आईपीएल की टॉप टीमों में गिनी जाती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST