<
Categories: Education

JEE Main 2026 Expected Cutoff: जेईई मेंस क्रैक करने के लिए कितने नंबर चाहिए होंगे? जानिए कैटेगरी-वाइज कटऑफ

JEE Main 2026 Expected Cutoff: जेईई मेंस देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग परीक्षाओं में से एक है. 21–29 जनवरी 2026 को होने वाली परीक्षा से पहले छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार कटऑफ कितनी रहेगी?

JEE Main 2026 Expected Cutoff: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन देश की सबसे कठिन और प्रतिस्पर्धी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाती है. हर साल लाखों छात्र NIT, IIIT और GFTI जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाख़िला पाने के लिए यह परीक्षा देते हैं. JEE Main 2026 Session 1 का आयोजन 21 से 29 जनवरी 2026 के बीच किया जाना है और परीक्षा नज़दीक आते ही उम्मीदवारों की सबसे बड़ी चिंता होती है कटऑफ कितनी जाएगी? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

JEE Main Cutoff क्या होती है?

JEE मेन कटऑफ वह न्यूनतम स्कोर या परसेंटाइल है, जिसे हासिल करना अगले चरण में जाने के लिए ज़रूरी होता है. यह दो तरह की होती है:
क्वालिफाइंग कटऑफ: JEE Advanced के लिए पात्र होने की न्यूनतम परसेंटाइल
एडमिशन कटऑफ: JoSAA काउंसलिंग के जरिए कॉलेज और ब्रांच पाने के लिए जरूरी रैंक

JEE Main 2026 Expected Cutoff: कैटेगरी-वाइज परसेंटाइल

पिछले वर्षों के ट्रेंड, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और परीक्षा स्तर को देखते हुए JEE Main 2026 के लिए अनुमानित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है:

जनरल (UR): 93–95 परसेंटाइल
Gen-EWS: 80–82 परसेंटाइल
OBC-NCL: 79–81 परसेंटाइल
SC: 60–63 परसेंटाइल
ST: 47–50 परसेंटाइल
UR-PwD: 0.001–1 परसेंटाइल

300 में से कितने नंबर लाने होंगे? (Expected Marks)

परसेंटाइल सिस्टम के कारण कटऑफ अंक हर शिफ्ट में अलग हो सकते हैं, लेकिन अनुमानित मार्क्स रेंज कुछ इस तरह हो सकती है:

जनरल: 90–94 अंक
Gen-EWS / OBC: 75–80 अंक
SC: 50–55 अंक
ST: 40–45 अंक
PwD: बहुत कम (आरक्षण के अनुसार)

पिछले वर्षों का कटऑफ ट्रेंड

अगर पिछले 3–4 सालों को देखें, तो जनरल कैटेगरी की कटऑफ में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिली है:
2025: 93
2024: 93.2
2023: 90.7
अन्य कैटेगरी में भी 2022 के बाद से कटऑफ में स्थिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Expected Cutoff जानना क्यों है ज़रूरी?

सही स्कोर टारगेट सेट करने में मदद
बेहतर रिविज़न और टाइम मैनेजमेंट
परीक्षा से पहले घबराहट कम होती है
कॉलेज और ब्रांच प्रेडिक्शन आसान होता है

JEE Main 2026 की संभावित कटऑफ छात्रों को अपनी तैयारी की दिशा तय करने में मदद करती है. बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए उम्मीदवारों को केवल न्यूनतम कटऑफ नहीं, बल्कि उससे ऊपर स्कोर करने का लक्ष्य रखना चाहिए. रेगुलर प्रैक्टिस, सही रणनीति और कटऑफ ट्रेंड की समझ ही सफलता की असली कुंजी है.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Ram Navami: दोपहर में करें राम जन्म पूजा, आसान विधि, मंत्र और अयोध्या रामलला जन्मोत्सव लाइव प्रसारण

Ram Navami 2026 Puja Vidhi: अयोध्या में राम लल्ला के तीसरे जन्मोत्सव के अवसर पर…

Last Updated: March 27, 2026 07:46:59 IST

बंदूक की नली के सामने नहीं डगमगाए कदम, होटल में घुसे अपराधी की शख्स ने की जमकर धुनाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां…

Last Updated: March 27, 2026 07:39:03 IST

Pawan Singh Divorce: पवन सिंह को माननी होंगी ज्योति की ये शर्तें, वरना नहीं देंगी तलाक; भोजपुरी स्टार की बढ़ीं मुश्किलें

Pawan Singh Divorce: पवन सिंह हाल ही में आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे, बतया जा…

Last Updated: March 27, 2026 07:04:16 IST

Today Weather: मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 72 घंटे तक तूफान-बारिश का अलर्ट; दिल्ली से लेकर यूपी तक का बदलेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: मार्च के महीने में इस बार पूरे देश में मौसम काफी अजीब…

Last Updated: March 27, 2026 06:32:35 IST

UPTET 2026 Registration: यूपीटीईटी 2026 के लिए आज से upessc.up.gov.in पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

UPTET OTR Registration: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज से यूपीटीईटी के…

Last Updated: March 27, 2026 06:25:13 IST