Government School Teacher Exploiting Students: यह घटना केवल अनुशासनहीनता का मामला नहीं, बल्कि एक गहरी सामंती और शोषक मानसिकता का प्रमाण है, हेडमिस्ट्रेस मधु कुमारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छोटे बच्चों को अपनी निजी सुख-सुविधा का साधन बना लिया है, जिस वक्त क्लास में ब्लैकबोर्ड पर अक्षर लिखे होने चाहिए थे, उस वक्त मैडम आराम फरमा रही थीं और मासूम बच्चे उनके थके हुए हाथ-पैर दबा रहे थे, यह सीधे तौर पर बाल श्रम और मानवाधिकारों का उल्लंघन है, सबसे बड़ा सवाल उस सिस्टम पर खड़ा होता है जो इन शिक्षकों को मोटी तनख्वाह तो देता है, लेकिन इनके आचरण पर लगाम नहीं कस पाता, जब तक सरकारी स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए कड़े नियम नहीं बनेंगे और बड़े राजनेताओं के बच्चे इन टाट-पट्टी वाले स्कूलों में नहीं बैठेंगे, तब तक मधु कुमारी जैसे लोग गरीबों के बच्चों को अपना 'गुलाम' समझते रहेंगे?
सरकारी स्कूल की दहलीज पर जहां गरीब का बच्चा सुनहरे भविष्य का सपना लेकर आता है, वहां हेडमिस्ट्रेस मधु कुमारी (Madhu Kumari) ने एक शर्मनाक मिसाल पेश की है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि पढ़ाई-लिखाई छोड़कर बच्चे अपनी मैडम की सेवा में लगे हैं, कोई उनके हाथ दबा रहा है तो कोई पैर, ये वो बच्चे हैं जो SC, ST, OBC और गरीब सामान्य वर्ग से आते हैं और जिनके माता-पिता उन्हें इस उम्मीद में भेजते हैं कि वे पढ़-लिखकर अफ़सर बनेंगे, ना कि किसी हेडमिस्ट्रेस के निजी ‘मसाज अटेंडेंट’ बनेंगे.
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…
आज जहां बेटे-बेटी में फर्क नहीं समझा जाता है वहीं, कुछ लोग बेटे की चाहत…
NEET Re-Exam 2026: NEET UG री-एग्जाम 21 जून को होने वाली हैं, जिसकी तैयारियां तेजी…