JEE Main 2026 Session 2 Question Paper: जेईई मेंस सेशन 2 के नतीजों का इंतज़ार अब अपने अंतिम चरण में है और लाखों छात्रों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण बन गया है. परीक्षा देने के बाद अब हर अभ्यर्थी अपनी परफॉर्मेंस का आकलन करने और अंतिम परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है. अगर आप भी उन्हीं छात्रों में से हैं, तो यह पूरी टाइमलाइन आपको आगे की तैयारी और रणनीति समझने में मदद करेगी. जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.
सबसे पहला महत्वपूर्ण अपडेट 9 अप्रैल को आएगा, जब परीक्षा के आधिकारिक प्रश्न पत्र जारी किए जाएंगे. इससे छात्रों को अपने दिए गए उत्तरों की तुलना करने का मौका मिलेगा. यह स्टेप सेल्फ-एनालिसिस के लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे आपको अपनी संभावित स्कोर का अंदाज़ा लग जाता है.
11 अप्रैल (संभावित): प्रोविज़नल आंसर-की और ऑब्जेक्शन विंडो
इसके बाद 11 अप्रैल के आसपास प्रोविज़नल आंसर-की जारी होने की उम्मीद है. इसी के साथ छात्रों को आपत्तियां दर्ज करने का मौका भी मिलेगा. यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपको संदेह है, तो आप 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर चैलेंज कर सकते हैं. यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करती है और छात्रों को अपनी बात रखने का अधिकार देती है.
20 अप्रैल (संभावित): रिजल्ट और फाइनल रैंकिंग
सबसे अहम दिन 20 अप्रैल हो सकता है, जब पेपर 1 के परिणाम और फाइनल रैंकिंग जारी की जाएगी. इसी दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि आपका प्रदर्शन कैसा रहा और आप देशभर में किस रैंक पर खड़े हैं.
🚀 The countdown to JEE (Main) Session 2 results begins!
📝 April 9: Release of question papers.
🔑 April 11 (tentative): Provisional Answer Key & Challenges open (₹200/question).
🏆 April 20 (tentative): Paper 1 Results & Final Rankings.
The best of your two sessions will be… pic.twitter.com/6Fc03lDQYv— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 8, 2026
बेहतर स्कोर को मिलेगा प्राथमिकता
JEE Main की खास बात यह है कि यदि आपने दोनों सेशन (Session 1 और Session 2) दिए हैं, तो आपका बेहतर स्कोर ही अंतिम माना जाएगा. इससे छात्रों को अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का एक अतिरिक्त मौका मिलता है.
आगे की रणनीति क्या हो?
अब जब रिजल्ट नजदीक है, तो यह समय घबराने का नहीं बल्कि योजना बनाने का है. संभावित स्कोर के आधार पर अपने कॉलेज विकल्पों की लिस्ट तैयार करें और काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी जुटाना शुरू करें.
JEE Main सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि आपके करियर की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. इसलिए धैर्य रखें, सकारात्मक रहें और अगले कदम के लिए पूरी तरह तैयार रहें.