JEE Main Result 2026 Session 2 Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेंस सेशन 2 रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक jeemain.nta.nic.in के जरिए देख सकते हैं.
JEE Main 2026 Session 2 Result जारी हो गया है.
JEE Main 2026 Session 2 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 20 अप्रैल 2026 को Joint Entrance Examination Main (JEE Main) Session 2 के रिज़ल्ट घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने B.E. और B.Tech पेपर दिए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार करीब 11.23 लाख उम्मीदवारों को उनके स्कोर और ऑल इंडिया रैंक मिल चुके हैं. उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर रिज़ल्ट देख सकते हैं.
रिज़ल्ट के साथ NTA ने फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है. खास बात यह रही कि 4 अप्रैल की सुबह की पाली में आयोजित फिजिक्स सेक्शन के दो प्रश्नों को हटा दिया गया है. प्रोविजनल आंसर-की पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद यह अंतिम आंसर-की तैयार की गई है. इसी के आधार पर सभी उम्मीदवारों के स्कोर की गणना की गई है, जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके.
JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. यह परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में हुई और देश-विदेश के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई.
भारत के 304 शहरों में परीक्षा केंद्र
विदेश के 14 शहरों में भी आयोजन
11 लाख से अधिक उम्मीदवारों की भागीदारी
इससे पहले Session 1 परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित की गई थी, जिसका रिज़ल्ट 16 फरवरी को जारी किया गया था.
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
“JEE Main 2026 Session 2 Result” लिंक पर क्लिक करें.
एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें.
कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें.
स्क्रीन पर स्कोरकार्ड देखें.
PDF डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
जेईई मेंस Session 1 और Session 2 के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर केवल टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार JEE Advanced के लिए योग्य होंगे. यह परीक्षा Indian Institutes of Technology (IITs) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. रिज़ल्ट के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए. स्कोरकार्ड को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता होगी.
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…
Noida Bouncer Murder Case: कई दिनों तक लापता रहने के बाद, उनके परिवार ने 26…
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…