<

शादी के लिए तड़प रहा था 3 फीट का मुकेश, फिर 1300 KM दूर मिली मोहब्बत; अयोध्या में नेहा संग लिए फेरे

MP Viral News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले का मुकेश कुशवाह छोटी हाइट होने की वजह से तड़प रहा था. फिर सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात नेहा कुशवाह से हुई. दोनों के बीच की बातचीत प्यार में बदली. फिर दोनों ने अयोध्या में शादी कर ली.

Social Media Love Story: मध्य प्रदेश (MP News) के बड़वानी जिले से दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है. जहां वो कहावत सही साबित हुई है. जिसमें कहा जाता है कि रिश्ते तो ऊपर में तय होते हैं. दरअसल, पूरा मामला यह है कि मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ नगर परिषद में पिछले 17 साल से कार्यरत मुकेश कुशवाह की लंबाई 3-3.5 फीट के करीब है.

लंबाई कम होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो रही थी. कोई भी लड़की मुकेश से शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रही थी. क्योंकि मुकेश का कद काफी छोटा है. जिसकी वजह से उनके परिवार के लोग भी खासे परेशान थे.

नेहा कुशवाह से हुई मुलाकात

शादी के लिए तरसते मुकेश की जान में जान तब आई जब उनकी मुलाकात 2 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से 1300 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की नेहा कुशवाह से हुई. नेहा का कद भी सामान्य से कम था और उनकी लंबाई भी लगभग मुकेश के ही बराबर थी. यहीं बात दोनों को करीब लाने की वजह बनी. पहले सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर दोस्ती गहरी होती चली गई. इस दौरान दोनों को पता ही चला कि दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं.

दोनों ने शादी का लिया फैसला

जब दोनों का एहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया और इसकी जानकारी अपने-अपने परिवार को दी. परिवार एक दूसरे के संपर्क आए. बातचीत के बाद नेहा का परिवार अंजड़ आया और मुकेश व उनके परिवार से मुलाकात की. इसके बाद दोनों परिवारों में शादी के लिए सहमति बनी. सबकुछ तय होने के बाद 15 अप्रैल 2026 को श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या में शादी होना तय हुआ.

अयोध्या में हुई शादी

दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर जो तारीख तय किया गया था, उसी के अनुसार मुकेश अपनी बारात लेकर अयोध्या पहुंचा और नेहा के साथ शादी कर ली और दोनों ने 7 जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने का वादा किया. शादी संपन्न होने के बाद मुकेश अपनी दुल्हनिया को लेकर अंजड़ पहुंचा और अंजड़ में खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

नवदंपति का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

घर पहुंचने पर दूल्हा-दुल्हन का परिवार वालों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी रश्मों की अदाएगी की गई. इस दौरान दूल्हा-दुल्हन काफी खुश नजर आए. सोशल मीडिया से शुरू हुई यह प्यार भरी कहानी आखिरकार शादी तक पहुंचीं. जिसकी बड़वानी जिले में खूब चर्चा हो रही है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST