JEE Main Answer Key 2026 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी करने वाली है. जिन उम्मीदवारों ने जनवरी 2026 में आयोजित जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main) में हिस्सा लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकेंगे. फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे, जिससे उन्हें अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी.
इसके अलावा जेईई मेन 2026 के सेशन 1 की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeemain.nta.nic.in/ के जरिए भी चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं.
JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा का शेड्यूल
JEE Main सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को किया गया था.
पेपर 1 (BE/BTech): पहले चार दिनों में दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित हुई.
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
पेपर 2 (BArch/BPlanning): अंतिम दिन एक ही शिफ्ट में परीक्षा हुई. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी. देशभर से लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था.
प्रोविजनल आंसर की और ऑब्जेक्शन प्रोसेस
NTA ने 4 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी की थी. उम्मीदवारों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था.
ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी 2026 को बंद कर दी गई थी.
अब NTA सभी चैलेंज की समीक्षा करेगा. यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न का उत्तर संशोधित किया जाएगा. संशोधित उत्तर सभी उम्मीदवारों के लिए लागू होंगे और उसी आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी.
फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार होगा रिजल्ट
रिवाइज्ड फाइनल आंसर की के अनुसार ही JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक जारी होने की संभावना है.
JEE Main 2026 फाइनल आंसर की कैसे चेक करें?
JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “JEE Main 2026 Final Answer Key” लिंक पर क्लिक करें.
एक नई PDF फाइल स्क्रीन पर खुलेगी.
आंसर की को ध्यान से चेक करें.
भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर लें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें. फाइनल आंसर की और रिजल्ट दोनों ही छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.