JEE Main Answer Key 2026 Released: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. जो अभ्यर्थी Joint Entrance Examination Main में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं. अब सभी की नजरें जल्द घोषित होने वाले रिजल्ट पर टिकी हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeemain.nta.nic.in/ के जरिए भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स से भी जेईई मेंस फाइनल आंसर की देख सकते हैं. NTA द्वारा जारी अंतिम उत्तर कुंजी में कुल 9 प्रश्नों को हटाया गया है. आमतौर पर जिन प्रश्नों पर विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद आपत्तियां सही पाई जाती हैं, उन्हें ड्रॉप कर दिया जाता है. ऐसे मामलों में छात्रों को निर्धारित नियमों के अनुसार अंक प्रदान किए जाते हैं, जिससे किसी भी अभ्यर्थी को नुकसान न हो.
📢 JEE (Main) Session 1 – 2026 Update
The Final Answer Keys for Session 1 are now officially available!
Candidates can visit the official NTA website to download the PDF and verify Question IDs and confirmed keys for their respective shifts.
🔗 Check here:… pic.twitter.com/WPnjYfg9B1
— National Testing Agency (@NTA_Exams) February 16, 2026
JEE Main Final Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड
JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध “JEE Main Final Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें सभी शिफ्ट्स की आंसर की उपलब्ध होगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिस्पॉन्स शीट के साथ आंसर की मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा लें.
कब हुआ था JEE Main 2026 सेशन 1 एग्जाम?
JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी. पहले चार दिनों में पेपर 1 दो शिफ्ट में हुआ. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई. वहीं, पेपर 2 अंतिम दिन एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया गया.
प्रोविजनल आंसर की और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया
एजेंसी ने 4 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया था. ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी 2026 को बंद कर दी गई थी। विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद अब अंतिम आंसर की प्रकाशित की गई है.
अब अभ्यर्थियों को JEE Main 2026 रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से NTA की वेबसाइट चेक करते रहें.