Live TV
Search
Home > Education > JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Date: जेईई मेंस सेशन 2 आंसर की कब जारी होगी? देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Date: जेईई मेंस सेशन 2 आंसर की कब जारी होगी? देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Date: जेईई मेंस सेशन 2 आंसर की किसी भी समय जारी किया जा सकता है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक jeemain.nta.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 10, 2026 12:49:49 IST

Mobile Ads 1x1

JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के जरिए आयोजित JEE Main 2026 Session 2 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आंसर की का इंतजार कर रहे हैं. ताज़ा जानकारी के अनुसार NTA आज यानी 10 अप्रैल 2026 को जेईई मेंस सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकती है. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार जेईई मेंस की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे.

आधिकारिक अपडेट के मुताबिक Paper 1 (B.E./B.Tech.) के लिए प्रोविजनल आंसर की साथ ही उम्मीदवारों के रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स, 11 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे. इससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी. जेईई मेंस 2026 सेशन 2 परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में संपन्न हुई. देशभर के 304 शहरों में स्थित करीब 566 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई, जबकि विदेश के 14 शहरों में भी एग्जाम हुआ. इस बार लगभग 11.23 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया.

JEE Main Answer Key 2026 Session 2 ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
“JEE Main 2026 Session 2 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें.
अपनी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें.
लॉगिन करने के बाद Answer Key और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखेगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

Answer Key पर आपत्ति कैसे करें दर्ज?

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल Answer Key में कोई त्रुटि लगती है, तो NTA उन्हें चुनौती देने का अवसर भी देता है. इसके लिए:

उम्मीदवार को तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करनी होगी.
प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा.
विषय विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की जांच के बाद Final Answer Key जारी की जाएगी.

JEE Main Answer Key 2026 छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इससे उन्हें अपने प्रदर्शन का आकलन करने का मौका मिलता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर Answer Key चेक करें और यदि जरूरत हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति जरूर दर्ज करें, ताकि फाइनल रिजल्ट में किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके.

MORE NEWS