<
Categories: Education

JEE Main 2026 Result Date: जेईई मेंस सेशन 1 का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां से करें चेक

JEE Main Result 2026 Date: जेईई मेंस जनवरी सेशन 1 का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा. जो कोई भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक jeemain.nta.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

JEE Main Result Session 1: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 12 फरवरी 2026 को JEE Main 2026 जनवरी सेशन (सेशन 1) का रिजल्ट जारी करेगी. परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अपने स्कोर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट के साथ या उससे पहले फाइनल आंसर की भी जारी की जाती है, जो अंतिम परिणाम का आधार होती है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे. इसी के साथ कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeemain.nta.nic.in/ के जरिए भी जेईई मेंस 2026 सेशन का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं. JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड में हुई और अधिकांश दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित की गई. परीक्षा सुबह की शिफ्ट 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3:00 बजे से 6:00 बजे तक हुई थी.

इस परीक्षा के स्कोर का उपयोग देशभर के सरकारी और निजी संस्थानों में BE/BTech, BArch और BPlanning जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए किया जाएगा.

प्रोविजनल आंसर की और आगे की प्रक्रिया

NTA ने 6 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद कर दी थी. उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. इसी फाइनल आंसर की के आधार पर JEE Main 2026 सेशन 1 का परिणाम तैयार किया जाएगा. इसके अलावा, अप्रैल सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है.

JEE Main 2026 रिजल्ट कहां देखें?

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार इन वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
nta.ac.in
jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2026 Scorecard ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
“JEE Main 2026 Session 1 Result” लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
स्क्रीन पर दिख रहा स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी?

JEE Main 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की पर्सनल डिटेल्स, सब्जेक्ट-वाइज पर्सेंटाइल, कुल पर्सेंटाइल स्कोर और एलिजिबिलिटी स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST