JEE Response Sheet 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 4 फरवरी 2026 को JEE Main 2026 सेशन 1 की रिस्पॉन्स शीट और आंसर की जारी करने जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने जनवरी सेशन में JEE मेन परीक्षा दी थी, वे अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. यह रिस्पॉन्स शीट उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान दिए गए उनके उत्तरों की जानकारी देती है.
NTA आज ही JEE Main 2026 Session 1 Answer Key भी जारी करेगा. इसके साथ ही आंसर की पर आपत्ति (Challenge) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार 4 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं. आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और आगे की एडमिशन प्रक्रिया के लिए तैयारी कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeemain.nta.nic.in/ के तहत आंसर की देख सकते हैं.
JEE Main Response Sheet 2026 ऐसे करें डाउनलोड
JEE मेन रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है. उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
JEE Main Response Sheet 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
स्क्रीन पर रिस्पॉन्स शीट PDF खुल जाएगी.
PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
ध्यान दें कि रिस्पॉन्स शीट को चैलेंज नहीं किया जा सकता, यह केवल उम्मीदवार द्वारा दिए गए उत्तरों की जानकारी के लिए होती है.
JEE Main Answer Key 2026 पर ऑब्जेक्शन कैसे उठाएं?
जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.
jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
Answer Key Challenge लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
संबंधित प्रश्न चुनें जिन पर आपत्ति है.
सही उत्तर के समर्थन में डॉक्यूमेंट PDF अपलोड करें.
निर्धारित फीस का भुगतान कर सबमिट करें.
सबमिट करने के बाद, उम्मीदवार अपनी आंसर की PDF सेव और प्रिंट कर सकते हैं.
JEE Main Result Date 2026: कब आएगा रिजल्ट?
NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार JEE Main January Session 2026 का रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक घोषित किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. JEE Main 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट लिंक और कट-ऑफ जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करत रहें.