CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई क्लास 12 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिजल्ट कैसे चेक किए जा सकते हैं-
CBSE Class 12th Result 2026|Kab Aayega CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा अप्रैल के अंत तक जारी करने की उम्मीद है. जो छात्र 17-फरवरी-2026 से 10-अप्रैल-2026 तक आयोजित परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in.
पर अपने फाइनल रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे.
सीबीएसई क्लास 12 के रिजल्ट अप्रैल के लास्ट वीक या मई के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है. बोर्ड ने अभी तक नतीजों की तारीख और समय के बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. आमतौर पर, सीबीएसई क्लास 10 के रिजल्ट के एक या दो दिन बाद कक्षा 12 के रिजल्ट घोषित करता है. पिछले साल बोर्ड ने मई के मध्य में नतीजे जारी किए थे.
एक बार क्लास 12 के रिजल्ट जारी होने के बाद, वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइटों – cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, और cbseresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर और UMANG ऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगे. छात्र एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 12 के रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (कक्षा XII) 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अवश्य ले लें.
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…
IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…