Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date & Time: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) द्वारा आयोजित कक्षा 12 यानी 2nd PUC परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार लाखों छात्रों को है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है. उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट जारी करने से कुछ दिन पहले इसकी आधिकारिक सूचना दी जाएगी.
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए, संभावना है कि रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. वर्ष 2025 में यह परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया गया था. इसलिए छात्र इस समय के आसपास अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं. रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी.
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकेंगे. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट और वैकल्पिक पोर्टल उपलब्ध होंगे.
KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “Karnataka 2nd PUC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ
बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन जारी करेगा. इससे छात्रों को अलग-अलग तारीखों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कक्षा 12 की परीक्षा 28 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुईं। परीक्षा की शुरुआत कन्नड़ और अरबी विषयों से हुई और समापन संगीत, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों के साथ हुआ.
पिछले साल का रिजल्ट आंकड़ा
वर्ष 2025 में कुल पास प्रतिशत 73.45% रहा था.
- आर्ट्स: 53.29%
- कॉमर्स: 76.07%
- साइंस: 82.54%
यह आंकड़े बताते हैं कि साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा था.
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें. साथ ही, रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखना न भूलें. कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.