<
Categories: Education

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड 2nd PUC रिजल्ट क्या आज होगा जारी? देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

KSEAB Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date & Time: कर्नाटक बोर्ड 2nd PUC रिजल्ट क्या आज जारी होने वाला है? इसके बारे में नीचे लेटेस्ट अपडेट्स पढ़ सकते हैं.

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date & Time: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) द्वारा आयोजित कक्षा 12 यानी 2nd PUC परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार लाखों छात्रों को है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है. उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट जारी करने से कुछ दिन पहले इसकी आधिकारिक सूचना दी जाएगी.

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए, संभावना है कि रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. वर्ष 2025 में यह परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया गया था. इसलिए छात्र इस समय के आसपास अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं. रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी.

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकेंगे. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट और वैकल्पिक पोर्टल उपलब्ध होंगे.

KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “Karnataka 2nd PUC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ

बोर्ड साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन जारी करेगा. इससे छात्रों को अलग-अलग तारीखों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कक्षा 12 की परीक्षा 28 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुईं। परीक्षा की शुरुआत कन्नड़ और अरबी विषयों से हुई और समापन संगीत, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों के साथ हुआ.

पिछले साल का रिजल्ट आंकड़ा

वर्ष 2025 में कुल पास प्रतिशत 73.45% रहा था.

  • आर्ट्स: 53.29%
  • कॉमर्स: 76.07%
  • साइंस: 82.54%

यह आंकड़े बताते हैं कि साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा था.

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें. साथ ही, रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखना न भूलें. कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

IND vs WI: 43 गेंदों में श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, कप्तान ने एक साथ तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड, देख गंभीर भी दंग

IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने एक सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा इनिंग खेलने…

Last Updated: October 7, 2026 13:28:01 IST

सेना के हवलदार की होटल में मौत, वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव; जांच शुरू

Meerut Army Havaldar Death: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेना का जवान अपने दोस्तों…

Last Updated: October 7, 2026 13:11:55 IST

Apoorva Mukhija Viral Video: ‘मुझे नहीं पता था…’ वायरल किसिंग वीडियो पर Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी; एयरपोर्ट पर रोते-रोते हुआ बुरा हाल

Apoorva Mukhija Viral Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा ने अमीन जाज के साथ वायरल किसिंग वीडियो…

Last Updated: October 7, 2026 13:09:25 IST

Anant Singh Viral Video: लेटे-लेटे लगवाया तिलक, कैमरा देखते ही मंगाया ब्लैक चश्मा

Anant Singh Viral Video: बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने…

Last Updated: October 7, 2026 13:10:51 IST

फिरोजाबाद में खूनी खेल; दोस्त के साथ पत्नी को देख आग बबूला हुआ पति, दाग दीं गोलियां

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…

Last Updated: October 7, 2026 12:46:13 IST

Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा; बाबर आजम अब भी सबसे आगे

Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…

Last Updated: October 7, 2026 12:45:53 IST