होम / बिहार में त्योहार पर स्कूल की लंबी छुट्टी रद्द, दिवाली, छठ पूजा भी रडार पर

बिहार में त्योहार पर स्कूल की लंबी छुट्टी रद्द, दिवाली, छठ पूजा भी रडार पर

Reepu kumari • LAST UPDATED : August 30, 2023, 1:59 pm IST
बिहार में त्योहार पर स्कूल की लंबी छुट्टी रद्द, दिवाली, छठ पूजा भी रडार पर

Raksha Bandhan Holiday

India News (इंडिया न्यूज), Raksha Bandhan Holiday: त्योहार का मौसम आते ही बच्चे छुट्टी के लिए उत्साहित हो जाते हैं। त्योहार का सीजन चल रहा है। ऐसे में  बिहार माध्यमिक शिक्षा कार्यालय ने राज्य के स्कूलों को बड़ा झटका दिया है।
बिहार शिक्षा विभाग ने एक अहम नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार राज्य के स्कूलों की छुट्टियों को कम कर दिया गया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा 1 से 5वीं तक कम से कम 200 दिन स्कूल खुले रहेंगे। इसे लेकर x पर एक पोस्ट भी डाला गया है जिसमें लिखा गया है कि यह एक तानाशाह है और शिक्षक इसके खिलाफ विद्रोह कर सकते हैं।

छठ पूजा में कम छुट्टियां

जानकारी के अनुसार विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर  प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक तक के स्कूलों में छुट्टियों की नई डेट शीट जारी की गई है। जिसके अनुसार दुर्गा पूजा में स्कूलों में छह दिनों की छुट्टी थी, जो अब रविवार जोड़कर तीन दिनों का किया गया है। पहले दिवाली से छठ तक छुट्टियां होती थीं।इस साल की बात करें तो 13 नवंबर से 21 नवंबर तक छुट्टी तय थी।  लेकिन नए सूचना के अनुसार इस साल दिवाली पर 12 नवंबर, चित्रगुप्त पूजा पर 15 नवंबर और छठ पूजा पर सिर्फ दो दिनों की छुट्टियां होंगी।

वहीं छठ पूजा के लिए 19 और 20 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें:-

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT